
Crime News: परिवार सोते रहे, चोर बक्से ही उठाकर ले गए खेतों में
अजमेर/खरवा. अजमेर (Ajmer crime news ) जिले के काशीपुरा गांव में रविवार रात चोरों (thieves looted house) ने दो घरों पर धावा बोला। चोरों ने ताले तोडकऱ बक्सों (box)में रखे लाखों रुपए के गहने (jewelery) व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग सोते रहे। इधर चोर बक्से उठाकर खेतों ले गए। जहां नकदी व जेवरात निकाल खाली बक्से फेंक गए।
काशीपुरा निवासी साबू मेहरात ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात उसकी मां घर पर अकेली थी। रात्रि में चोर ताले तोडकऱ मकान में घुसे। चोर कमरे में रखे बक्से उठाकर खेतों में ले गए। बक्सों में दो किलों के चादी के जेवरात व 16 हजार रुपए की नकदी थी। बाद में चोर खाली बक्से व कपड़े आदि खेतों में फेंक गए। इसी रात चोर काशीपुरा निवासी अजमाल के घर के ताले तोड़ कर बक्सा उठा ले गए।
चोरों ने बक्से में रखे करीब एक लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व 20 हजार रुपए की नकदी निकाल ली और खाली बक्सा फेंक दिया। चोरी की वारदात का पता सुबह लगा। अजमल ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है।
यह भी पढ़ें : अवैध बंदूक सहित आरोपी गिरफ्तार
सावर. सावर पुलिस ने गत रात्रि मेहरूकलां रोड, खारी नदी के पास बंदूक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए। सावर थाना प्रभारी मुनीर मोहम्मद ने बताया कि सावर की चौसला कॉलोनी निवासी रामपाल मोग्या रविवार रात अवैध बंदूक लेकर खारी नदी के पास घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Read More : crime news : महिला की सूझबूझ से पलटा पासा ...
Published on:
7 Jan 2020, 12:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.