30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Crime News: चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर मासूम के साथ प्रौढ़ ने किया गन्दा काम …
Play video

Crime News: चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर मासूम के साथ प्रौढ़ ने किया गन्दा काम …

प्रौढ़ ने की बालिका के साथ छेड़छाड़ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज, आरोपित गिरफ्तार, आज करेंगे न्यायालय में पेश
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 24 Dec 2019, 1:17 PM IST

अजमेर/ब्यावर. शहर थाना क्षेत्र के डिग्गी मोहल्ला में एक बालिका को चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर प्रौढ़ ने गलत हरकत की। बालिका ने इसकी जानकारी घर जाकर दी। प्रौढ़ की इस तरह की हरकत की जानकारी मिलते ही लोगों में रोष उत्पन्न हो गया एवं मौके पर खासी भीड़ जुट गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Read More: Crime: पुलिस ढूंढ रही लुटेरों को, अब तक नहीं सुराग


शहर थाना पुलिस के अनुसार डिग्गी मोहल्ला में बालिका विद्यालय के सामने से एक आठ वर्षीय बालिका निकल रही थी। इस दौरान दुकान पर बैठे राजेश कसोटिया (52) ने बालिका को चॉकलेट देने के बहाने बुलाया। बालिका को पास बैठाकर गलत हरकत करने लगा। इससे बालिका घबरा गई। बालिका ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों ने दी।

Read More: Crime In Ajmer: रेप केस ने किया अजमेर को शर्मसार …

परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपित मौके से भाग गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। क्षेत्रवासियों ने घटना पर रोष जताया। इत्तला मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। आरोपित राजेश के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच शहर थानाधिकारी रमेन्द्रसिंह कर रहे हैं।

Read More: Crime in ajmer: पहले बनाई अश्लील वीडियो फिर …