29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime in ajmer: पहले बनाई अश्लील वीडियो फिर किया बलात्कार का प्रयास

Crime in ajmer: - अश्लील वीडियो बनाने व बलात्कार (rape )के प्रयास करने का आरोप -सदर थाने में करवाई शिकायत दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 8 Aug 2019, 12:39 PM IST

crime news of jodhpur

किया यह घिनौना कृत्य

अजमेर /नसीराबाद. निकटवर्ती ग्राम रामसर निवासी एक महिला ने इसी गांव के युवक पर उसकी अश्लील वीडियो बनाने व बलात्कार(rape case in ajmer) के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीडि़त महिला ने बताया कि बुधवार को वह बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान रामसर निवासी भंवरलाल का पुत्र रतनलाल छत पर खड़ा होकर उसके नहाते हुए की फोटो(photo) खींच रहा था और वीडियो(video) बना रहा था। उसके शोर मचाने तो रतनलाल कूदकर नीचे आ गया और दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुस गया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी(threat to kill) दी। महिला ने बताया कि उसके शोर मचाने पर रतनलाल वहां से भाग गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

गैंग रेप का (gang rape e)एक और आरोपी गिरफ्तार

नसीराबाद. सदर थाना पुलिस(police) ने निकटवर्ती ग्राम रामसर में गत दिनों एक युवती से सामूहिक बलात्कार करने के दूसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार(arrasted) आरोपी रामसर निवासी शकील को मेडिकल मुआयना कराने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए। गौरतलब है कि इससे पूर्व मुख्य आरोपी ग्राम रामसर निवासी शाहरूख को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।

जहरीले कीट के काटने से युवक की मौत
नसीराबाद. निकटवर्ती ग्राम मोराझड़ी में जहरीले कीट के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस के अनुसार ग्राम मोराझड़ी निवासी दुर्गालाल (35) मंगलवार को खेत पर कार्य कर रहा था कि उसी दौरान किसी जहरीले कीट ने उसे काट लिया। उसे अचेतावस्था में लेकलर अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय(jlnh)ले गए, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अजमेर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर नसीराबाद चिकित्सालय के चीरघर में सुरक्षित रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम (postmartam)कराकर शव परिजन को सौंप दिया।

Read more : छात्रा से बलात्कार का प्रयास कहीं रैंगिग से जुड़ा विवाद तो नहीं !