30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Fraud case: ज्यों ही किया मोबाइल पर क्लिक, बैंक एकाउन्ट हो गया खाली
Play video

Fraud case: ज्यों ही किया मोबाइल पर क्लिक, बैंक एकाउन्ट हो गया खाली

हैल्प लाइन पर संपर्क किया तो उन्हें केवाईसी नंबर अपडेट नहीं होने की जानकारी दी गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 5 Jan 2020, 4:57 PM IST

अजमेर. शहर में ऑनलाइन ठगी (online theft) लगातार जारी है।ठगों ने एक व्यक्ति के पेटीएम (PAYTM) खाते को हैक कर 10 हजार रुपए उड़ा लिए। इस मामले में सिविल लाइंस थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

Read More: Police cops: ये टीम रखेगी अजमेर पर नजर, स्पेशल है इनकी working स्टाइल

रोडवेज बस स्टैंड के निकट रहने वाले ओमप्रकाश योगी ने शिकायत में बताया कि वे अक्सर ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। पिछले दिनों उनका पेटीएम खाता ब्लॉक (acoount block) हो गया। उन्होंने संबंधित हैल्प लाइन पर संपर्क किया तो उन्हें केवाईसी नंबर (KYC Number) अपडेट नहीं होने की जानकारी दी गई। साथ ही मोबाइल पर एक लिंक भेजकर सूचनाएं अपडेट करने और इसकी एवज में 1 रुपए फीस देना बताया।

Read More: अजमेर कलक्टर विश्वमोहन शर्मा को ‘बेस्ट कलक्टर’ का अवार्ड

क्लिक करते ही उड़ी रकम
योगी ने बताया कि उन्होंने मोबाइल पर आए लिंक (link on mobile) के अनुसार सूचनाएं भर दीं। ऑनलाइन पासवर्ड (online password) भी डाल दिया। इसके बाद उनके खाते से 10 हजार रुपए निकल गए। यह उनका सैलेरी खाता है, जिसमें 12 हजार रुपए थे। उन्होंने कॉलर दीपक मंडल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी है।

Read More: क्या आपके डॉक्टर बीमार हैं जो दवा का कार्टेन अंदर रखा है?

इस साल दर्ज ठगी के मामले
-31 दिसंबर को गुरुग्राम से अजमेर के लिए वॉल्वो का टिकट बुक कराने पर युवती के खाते से ठगों ने निकाल लिए थे 1 लाख रुपए
-अलवर गेट निवासी गौरव कुमार बैरवा के बैंक खाते से ठगों ने ऑनलाइन 1 लाख रुपए निकाल लिए।

Read More: आरपीएससी : घोषणा कर भूल गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू करना

पहले चरण की जेईई मेन 6 से

अजमेर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में सोमवार से प्रथम चरणकी जेईई मेन परीक्षा प्रारंभ होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश पत्र के अलावा पहचान पत्र भी रखना होगा। इसके बिना उन्हें प्रवेश नहीं मिल सकेगा।केंद्र सरकार द्वारा गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ६ से ११ जनवरी के दौरान प्रथम चरण की जेईई मेन परीक्षा कराएगी।