30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
क्या आपके डॉक्टर बीमार हैं जो दवा का कार्टेन अंदर रखा है?
Play video

क्या आपके डॉक्टर बीमार हैं जो दवा का कार्टेन अंदर रखा है?

शिशु औषध विभाग की ओपीडी में चिकित्सक के कक्ष में नि:शुल्क दवाइयों का कार्टेन मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी, पत्रिका के समाचार के बाद जिला प्रशासन हरकत में, एडीएम, एसडीएम पहुंचे निरीक्षण करने
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 4 Jan 2020, 10:36 PM IST

अजमेर. जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में शिशु औषध विभाग का समाचार प्रकाशित करने के बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेश सिन्धी एवं एसडीएम अर्तिका शुक्ला निरीक्षण करने पहुंचे। यहां ओपीडी में चिकित्सक कक्ष में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना का कार्टेन देखा तक एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधीक्षक डॉ. अनिल जैन एवं वरिष्ठ चिकित्सकों से कहां कि क्या आपके डॉक्टर बीमार हैं, जो दवा का काउंटर अंदर रखा है? बाद में आनन-फानन में दवाइयों का कार्टेन हटा दिया।

अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के के शिशु औषध विभाग में व्यवस्थाएं और दुरुस्त करने का समाचार प्रकाशित करने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। एडीएम सिन्धी, एसडीएम शुकला ने वहां गंदगी हटाने एवं साफ-सफाई और करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां भर्ती बच्चों की माताओं से भी जानकारी ली। आईसीयू में वेंटीलेटर सहित अन्य उपकरण की स्थिति की जानकारी ली। आईसीयू व वार्डों में संक्रमण ना हो इसके लिए पहले से सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षक डॉ. जैन एवं अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।