29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर कलक्टर विश्वमोहन शर्मा को ‘बेस्ट कलक्टर’ का अवार्ड

ajmer news : अजमेर जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा को बेस्ट कलक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। साथ ही सबसे बड़े घूमर डांस के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित दो अलग अलग समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 5 Jan 2020, 12:21 AM IST

अजमेर कलक्टर विश्वमोहन को 'बेस्ट कलक्टर' का अवार्ड

अजमेर कलक्टर विश्वमोहन को 'बेस्ट कलक्टर' का अवार्ड

अजमेर. जिला कलक्टर (Collector) विश्वमोहन (Vishwamohan) शर्मा को बेस्ट कलक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। साथ ही सबसे बड़े घूमर डांस के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित दो अलग अलग समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।

सिक्स सिगमा हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड - 2019 के तहत बेस्ट डीएम एण्ड कलक्टर ऑफ दी ईयर का अवार्ड प्रदान किया गया। अजमेर जिला कलक्टर शर्मा को यह अवार्ड केन्द्रीय कॉर्पोरेट मामलात एवं वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिया। उन्हें यह अवार्ड 2019 में हुए आम चुनाव को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने पर दिया गया है। इस अवार्ड को हैल्थ केयर सेक्टर का ऑस्कर भी कहा जाता है। यह अवार्ड समाज में उत्कृष्ट कार्य, परिश्रम, सेवाएं एवं अनवरत योगदान प्रदान करने के लिए दिया जाता है।

READ MORE : तैयारी की MBBS की और बन गए IAS

इसी तरह वल्र्ड रिकॉडर््स यूनियन के तीसरे वल्र्ड रिकॉड्र्स हॉल्डर्स मीट 2020 में शर्मा को सबसे बड़े घूमर डांस के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान दो हजार से अधिक स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने राजस्थानी लोक कला संस्कृति पर शानदार घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी थी। यह कार्यक्रम इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में भी दर्ज किया गया था।