30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरपीएससी : घोषणा कर भूल गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू करना

rpsc news : प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बार-बार आवेदन की प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से बनाई गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली को राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ठंडे बस्ते में डाल रखा है। ऐसे में अभ्यर्थियों को उसी पुराने ढर्रे से ही आवेदन करना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 4 Jan 2020, 1:56 PM IST

आरपीएससी : घोषणा कर भूल गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू करना

आरपीएससी : घोषणा कर भूल गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू करना

युगलेश शर्मा.

अजमेर. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बार-बार आवेदन की प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से बनाई गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली को राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc) ने ठंडे बस्ते में डाल रखा है। करीब डेढ़ साल पहले यह व्यवस्था महज आठ दिन के लिए शुरू भी की गई लेकिन उसके बाद आयोग इसी में उलझ कर रह गया कि इस प्रणाली में आधार कार्ड अनिवार्य किया जाए या नहीं। ऐसे में अभ्यर्थियों को उसी पुराने ढर्रे से ही आवेदन करना पड़ रहा है।

दरअसल केरल लोक सेवा आयोग की तर्ज पर आरपीएससी ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू करने की योजना बनाई थी। इसके अध्ययन के लिए यहां से एक टीम को केरल भी भेजा गया। पहले पूर्व आयोग अध्यक्ष ललित के.पंवार ने 1 जनवरी 2017 से यह प्रणाली शुरू करने की घोषणा की। बाद में श्याम सुंदर शर्मा और डॉ. राधेश्याम गर्ग ने आयोग अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। गर्ग के कार्यकाल में 2 अप्रेल 2018 को यह व्यवस्था शुरू कर दी गई लेकिन महज 8 दिन बाद ही इसे बंद करना पड़ा। वर्तमान आयोग अध्यक्ष दीपक उप्रेती को भी कार्यभार संभाले डेढ़ साल हो गए लेकिन अभी तक अभ्यर्थियों को उक्त योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

READ MORE : पेपर से पहले यह कैसी 'परीक्षा'

यह आ रही है दिक्कत

आयोग का कहना है कि उक्त प्रणाली शुरू करने के लिए अभ्यर्थी का आधार कार्ड आवश्यक होगा। लेकिन आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए आयोग ने हाथ पीछे खींच लिए। फिलहाल आयोग इसी उलझन में है कि आधार कार्ड को अनिवार्य किया जाए या नहीं।

क्या है वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली

वन टाइम रजिस्ट्रेशन के तहत प्रत्येक अभ्यर्थी को आयोग में पंजीकरण कराने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। उस नंबर के खाते में संबंधित अभ्यर्थी का नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता सहित तमाम जानकारियां फीड रहेंगी। आयोग की प्रतियोगिता परीक्षा में ऑन लाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को केवल अपना पंजीकरण नंबर फीड करना होगा और संबंधित परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा।
आधा हो जाएगा काम

बताया जा रहा है कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद आरपीएससी में पात्रता की जांच, कैटेगिरी बदलने, नाम या पता शुद्धिकरण सहित अन्य तरह की परेशानियां कम हो जाएगी। ऑन लाइन आवेदन के बाद विस्तृत आवेदन-पत्र मांगने, उनकी जांच करने सहित अन्य कार्यों से भी छुटकारा मिल सकेगा।

इनका कहना है
वन टाइम रजिस्टे्रशन प्रणाली की फाइल मंगवाई है। इसे शुरू करने में जो भी दिक्कत आ रही है, उसे दूर कर प्रणाली को शीघ्र शुरू करने की कोशिश की जाएगी।

-रेणु जयपाल, सचिव आरपीएससी