अजमेर

Jee Main 2020: इंजीनियर बनने के लिए हो जाएं तैयार, परीक्षा 6 से

प्रवेश पत्र के अलावा पहचान पत्र भी रखना होगा। इसके बिना उन्हें प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2020, 10:33 AM IST
jee mains 2020
जेईई-मेन के परिणामों में जो विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड के लिए पात्र घोषित नहीं हुए हैं। उनके लिए भी कई संस्थानों में प्रवेश के रास्ते खुले हैं

अजमेर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (national testing agency) के तत्वावधान में सोमवार से प्रथम चरणकी जेईई मेन परीक्षा प्रारंभ होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों (exam center) में प्रवेश पत्र के अलावा पहचान पत्र भी रखना होगा। इसके बिना उन्हें प्रवेश नहीं मिल सकेगा।

केंद्र सरकार द्वारा गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 6 से 11 जनवरी के दौरान प्रथम चरण (first phase) की जेईई मेन (jee main) परीक्षा कराएगी। इसके बाद 6 से 20 अप्रेल के दौरान परीक्षा का दूसरा चरण होगा। इस बीच 7 फरवरी से 7 मार्च तक द्वितीय चरण की जेईई मेन परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरवाए जाएंगे। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 2.40 लाख विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा देंगे।

प्रवेश पत्र में होंगी यह जानकारियां..
प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्रों (exam center) में विद्यार्थियों का रिपोर्टिंग टाइम, मुख्य द्वार बंद होने का समय, परीक्षा तिथि, परीक्षा पारी और समय (दोपहर या सुबह) दी गई हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र जाते वक्त प्रवेश पत्र के साथ ई-आधार/राशन कार्ड/आधार/पेन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता पहचान पत्र/पासपोर्ट सहित एक फोटो रखना होगा।

स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी अथवा कोचिंग संस्थानों (coaching institute) के पहचान पत्र मान्य नहीं होंगे। विद्यार्थी पेंसिल बॉक्स, ज्यॉमेट्री, हैंडबैग, पर्स, वॉलेट, पेपर, खाने का सामान, पानी की बोतल (सिर्फ मधुमेह रोगियों को अनुमति), कैमरा, टेप, मोबाइल, घड़ी सहित कोई सामान साथ नहीं रख सकेंगे।

Updated on:
5 Jan 2020, 10:33 AM IST
Published on: