अजमेर

LOOT: फैंक दी आंखों में लाल मिर्ची, फिर भी नहीं कर सके ये काम

गैस एजेंसी कार्मिकों से वारदात का प्रयास। पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 6:01 PM IST
bag loot incident
bag loot incident

अजमेर. आंखों में मिर्ची (red chilly powder) डालकर गैस एजेंसी मैनेजर का नकदी भरा बैग लूटने का प्रयास करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अलवर गेट थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार (police arrest) कर लिया।

थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि धाननाडी रोड निवासी बजरंग सिंह (59) पुत्र इंदर सिंह राजपूत ने अलवर गेट थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह मातृछाया गैस एजेंसी में मैनेजर पद पर कार्यरत है। 2 जनवरी को वह अपने साथी अशोक कुमार के साथ स्कूटर पर बैग (cash bag) में 2 लाख 18 हजार 770 रुपए लेकर मेयो गल्र्स कॉलेज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा (bank of baroda) शाखा जा रहे थे। दोपहर 2.30 बजे बैंक के निकट पहुंचने पर दो व्यक्ति बाइक पर मिले।

उन्होंने आंखों में मिर्ची पाउडर (chilly powder) बैंक दिया। इससे अशोक और वह स्कूटर से गिर गए। दोनों आरोपियों ने नोटों से भरा बैग छीननेका प्रयास किया, लेकिन उसने बैग (cash bag) नहीं छोड़ा। जोर से चिल्लाने पर दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार (culprit abscond) हो गए। विशेष टीम में सहायक उपनिरीक्षक रामकिशन, बृजलाल, रामनरेश और सुखराम शामिल थे।

खंगाले सीसीटीवी फुटेज
विशेष टीम के कांस्टेबल बृजलाल और रामनरेश ने घटनास्थल (spot) और आसपास के इलाके में सीसीटीवी (cctv) फुटेज खंगाले। साथ ही पूछताछ की। पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने प्रताप नगर का भट्टा मेयो लिंक रोड निवासी धर्मेश कुमार (47) पुत्र शैलेष निरंजन और गुर्जर धरती नगरा मेयो लिंक रोड निवासी नरेंद्र कुमार (42) पुत्र गणपतसिंह से पूछताथ की। दोनों के घटना में लिप्त होना कबूलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से स्कूटर भी बरामद किया है।

Published on: