29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Arrest: दो साल से छुपा था मध्यप्रदेश में, यूं धरा अजमेर पुलिस ने

दो साल से फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार। मकानों की रैकी और डकैती योजना में था वांछित।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 12 Jan 2020, 4:47 PM IST

police arrest culprit

police arrest culprit

अजमेर.

गैंग के साथ मकानों की रैकी (racky) और डकैती (dacoity)की योजना बनाने में वांछित आरोपी को आदर्श नगर थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी दो साल से फरारी काट रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर अजमेर लाई है।

Read More: Fraud: अजमेर में हैकर्स ने उड़ाए लाखों रुपए, एकाउंट किए खाली

आदर्श नगर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आदर्श नगर निवासी श्यामलाल पुत्र मोहनलाल यादव ने 29 मई 2017 को मकान से आभूषण और नकदी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 30 मई को महेशचंद अग्रवाल के मकान में डकैती की योजना की सूचना पर पुलिस ने महावर उर्फ केशव, काबूल, शाहरुख आर संदीप उर्फ केदार को मौके से गिरफ्तार (arrest) किया। गैंग का मुख्य सरगना ठेह गांव सतनवाड़ा पुलिस थाना शिवपुरी निवासी रामनिवास मोग्या (32) पुत्र उदय सिंह फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देशानुसार विशेष टीम (special team) गठित की गई। ठीम में सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार, छोटूलाल, जगनराम, सज्जन कुमार शामिल थे।

Read More: पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत.....देखिए वीडियो

पुलिस ने यूं पकड़ा आरोपी को...
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रामनिवास मूल गांव के बजाय अलग-अलग स्थानों पर रहता था। विशेष टीम ने उसके गांव के अलावा संभावित ठिकानों और विभिन्न क्षेत्रों में तलाश (search) की। टीम ने आसपास के लोगों से मेल-मिलाप भी बढ़ाया। मुखबिरों ने उसके मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के स्थाई पते से 60 किलोमीटर दूर जंगल (forest area) में नाम-हुलिया बदलकर रहने की जानकारी दी। पुलिस ने आदिवासियों का मोहल्ला आनंदपुरा गांव थाना गोपालपुरा से रामनिवास को गिरफ्तार किया।

Read More: Sexual Abuse: पुलिस को है उसका इंतजार, टिकी है डेयरी पर सबकी निगाहें

इन वारदात में वांछित
29 मई को आदर्श नगर निवासी श्यामलाल पुत्र मोहनलाल यादव के मकान से हजारों की नकदी और गहने चुराना।30 मई को महेशचंद अग्रवाल के मकान में डकैती (dacoity) योजना। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा आम्र्स एक्ट (arms act) में मामला दर्ज।

Read More: पीओके पर बोले दरगाह दीवान, ‘सेना तैयार तो किसका इंतजार...’

यह था वारदात का तरीका
रामनिवास अपने गैगं के साथ रात में पॉश कॉलोनियों में मकान/बंगलों की रैकी करता था। मौका मिलने पर गैग चोरी/डकैती की वारदात अंजाम देती थी। विरोध करने पर आरोपी मारपीट, हत्या से भी नहीं चूकते थे।