29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sexual Abuse: पुलिस को है उसका इंतजार, टिकी है डेयरी पर सबकी निगाहें

युवती का इंतजार है। बयान लेने के बाद ही जांच की दिशा आगे बढ़ सकेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 12 Jan 2020, 10:00 AM IST

ajmer dairy chairman

ajmer dairy chairman

अजमेर.

डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी (ram chandra chaudhry) के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत देने वाली युवती के बयान नहीं हो सके हैं। उसने रामगंज थाने में छेड़छाड़ (sexual abuse) का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को युवती का इंतजार है। बयान लेने के बाद ही जांच की दिशा आगे बढ़ सकेगी।

Read More: बांह पर काली पट्टी,हाथ में तिरंगा और जुबान पर सीएए की खिलाफत

रामगंज थाना प्रभारी गोमाराम ने बताया कि शुक्रवार को पीडि़ता ने दी शिकायत (grievance) में बताया कि जुलाई 2019 में डेयरी अध्यक्ष चौधरी, डिप्टी मैनेजर लादूराम जाट और रमेश मलिक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्होंने कथित तौर पर धमकी भी दी।

Read More: महंत की बैकुंठी में उमड़े श्रद्धालु,पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

नहीं हुए बयान

शनिवार को युवती बयान (statement) देने नहीं पहुंची। रविवार को भी पुलिस उसका इंतजार कर रही है। रामगंज थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पीडिता के बयानों की तस्दीक (investigation) की जाएगी। गवाह और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों के भी बयान लिए जाएंगे।

Read More: रेलकर्मी ने की थी युवती की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीते साल भी दर्ज हुआ था केस
डेयरी अध्यक्ष के खिलाफ बीते साल अक्टूबर में भी संविदा पर कार्यरत महिला कर्मचारी ने रामगंज थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि चौधरी ने चैंबर में बुलाकर दुष्कर्म (rape case) किया था। इसके बाद वह डेयरी से निकली तो उन्होंने ठेकेदार गजराज चौधरी को उसके पीछे भेजा। शिकायत दर्ज कराने पर धमकी (threat) भी दी। इस मामले में चौधरी ने भी महिला कर्मचारी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। इस मामले की हाईकोर्ट में 20 जनवरी को सुनवाई होनी है।


ठंड और शीतलहर ने छुड़ाई अजमेर में कंपकंपी

उत्तर पश्चिमी हवाओं का दौर और बर्फबारी से समूचे प्रदेश को सर्दी ने कंपकंपा दिया है। रविवार को भी जमीन पर बर्फ और ओस दिखी। धूप निकलने के बाद भी सर्दी बनी हुई है।

माघ की बर्फीली ठंडक ने अलसुबह से लोगों को धुजाए रखा है। सुबह पर सैर पर जाने वाले भी कम नजर आए। लोग सिर से पैर तक गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।