29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर में फीता काटकर सांकेतिक उद्घाटन

राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 12 Jan 2020, 2:10 AM IST

पुष्कर में फीता काटकर सांकेतिक उद्घाटन

पुष्कर में फीता काटकर सांकेतिक उद्घाटन

पुष्कर (अजमेर).

राजकीय महाविद्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कॉलेज प्रशासन के तमाम विरोध के बीच पुलिस की मौजूदगी में शनिवार दोपहर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेश सिंह रावत, प्रधान अशोकसिंह रावत, पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की मौजूदगी में प्राचार्य कक्ष के मुख्यद्वार पर फीता काटकर छात्रसंघ कार्यालय का सांकेतिक उद्घाटन किया।

इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ छात्रसंघ महासचिव, उपाध्यक्ष व सचिव ने कॉलेज प्रशासन को खरी-खरी सुनाई। कार्यवाहक प्राचार्य राकेश सिंह ने उद्घाटन कार्यक्रम को गैर अधिकृतबताया।

इससे पूर्व पुलिस ने बांगड़ विद्यालय परिसर में समारोह को लेकर टेंट नहीं लगाने दिए। उप अधीक्षक विनोद कुमार, तहसीलदार पंकज बडगुर्जर, थानाधिकारी राजेश मीणा ने कमान संभाली। दोपहर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया समर्थकों के साथ प्राचार्य कक्ष के पास पहुंचे।

दो कार्यकर्ताआें ने जेब से फीता निकालकर दरवाजे पर लगा दिया तथा पूनिया ने फीता काटकर सांकेतिक उद्घाटन कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह को कुर्सी पर बिठाकर स्वागत कर चले गए। कांग्रेस के अरुण पाराशर, गोपाल तिलानिया, संजय दग्दी, छात्रसंघ के महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव ने विरोध जताया।

कॅालेज प्रशासन की ओर से छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों की सहमति से लोकतांत्रिक तरीके से उद्घाटन कार्यक्रम तय होगा।

राकेश कुमार सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य, गवर्नमेंट कॉलेज पुष्कर