अजमेर

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री नकवी आएंगे अजमेर

इसे नकवी ने सिद्धांतत: इसे स्वीकार कर लिया है। नकवी श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटेंगे।

2 min read
Dec 14, 2019
mukhtar abbas naqvi

अजमेर. केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अजमेर आएंगे। वे ख्वाजा मॉडल स्कूल के 25 वें वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे।

ख्वाजा मॉडल स्कूल का इस बार रजत जयंती वर्ष भी है। इसके चलते दरगाह कमेटी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को वार्षिकोत्सव में आने का निमंत्रण दिया है। इसे नकवी ने सिद्धांतत: इसे स्वीकार कर लिया है। नकवी श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटेंगे।

आने वाली थीं सानिया मिर्जा
वार्षिकोत्सव के लिए पहले भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को बुलाया जाना था। लेकिन पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते सानिया ने आने में असमर्थता जताई। लिहाजा कार्यक्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को बुलाया गया है।

नकबजनी का मुख्य सरगना और उसका साथी गिरफ्तार

शहर में लम्बे अर्से से चोरियों की वारदात अंजाम देने वाले मुख्य सरगना और उसके साथी को आदर्श नगर पुलिस थाना ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिन में सूने मकानों की रैकी कर रात को धावा बोलते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। इनसे कई वारदात खुलने की उम्मीद है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि आदर्श नगर और रामगंज थाना क्षेत्र में चोरियों की कई वारदात हुई थीं। इसके मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)नारायण टोगस सहायक पुलिस अधीक्षक दक्षिण वृत्त हर्षवद्र्धन अग्रवाल और अन्य की टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों की गहनता से छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया। विशेष टीम में आदर्श नगर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षख विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुनील, विनोद, अनिता, करतार और गिरजा शंकर शामिल थे।

Published on:
14 Dec 2019 09:06 am
Also Read
View All