अजमेर

बना मॉडर्न sports कॉम्पलेक्स, मिलेंगी खिलाडिय़ों को सुविधा

तियोगिताओं और खिलाडियों को कैम्प के दौरान इस कॉम्पलेक्स की सुविधा का लाभ मिलेगा।

2 min read
Nov 17, 2019
mdsu ajmer

अजमेर. दयानंद कॉलेज (dav college) में महात्मा आनंद स्वामी स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन हुआ। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) के कुलपति (vice chancellor) प्रो. आर. पी. सिंह ने इसका विधिवत शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें

सेना में भर्ती होकर देश सेवा का युवाओं में बढ़ा जज्बा

कॉम्पलेक्स (sports complex) में दो सौ खिलाडी व 25 निर्णायकों के रहने की व्यवस्था की गई है। यहां अन्तर विश्वविघालय प्रतियोगिताओं और खिलाडियों को कैम्प के दौरान इस कॉम्पलेक्स की सुविधा का लाभ मिलेगा।

कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि सुविधाओं (facilities) से खिलाडिय़ों को फायदा मिलता है। खेल को निखारने के लिए उचित सुविधाएं भी मुहैया कराई जानी चाहिए। विश्वविद्यालय कॉम्पलेक्स की देखरेख के लिए आवश्यक मदद (help) भी करेगा। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत और खेल अधिकारी डॉ. असगर अली ने स्वागत किया। शारीरिक शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. एम. के. सिंह ने धन्यवाद दिया।

पढ़ें यह खबर भी.....

बैडमिंटन में जीसीए और सोफिया कॉलेज को खिताब

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) में अन्तर कॉलेज बैडमिंटन (पुरुष और महिला) प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय और महिला वर्ग में सोफिया कॉलेज विजेता रहे।अंतर महाविद्यालय (पुरूष व महिला) बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसपीसी-जीसीए के बैडमिंटन कोर्ट (badminton court) पर खेला गया।

पुरूष वर्ग में एसपीसी जीसीए की टीम (team) ने प्राज्ञ महाविद्यालय बिजयनगर को पराजित किया। टीम में विजय कुमार शर्मा, नमन तुंगारिया, आयुष कोहली, भानुप्रताप सिंह रावत, लवप्रीत सिंह, उपविजेता टीम के सदस्य विजयसिंह चौहान, मोहित कुमावत, आर प्रीतम जैन, अनुज टाक शामिल थे। महिला वर्ग में सोफिया कॉलेज विजयी रही। टीम में गुंजन, मेघा चौहान, बी.शर्मा, एस.यादव शामिल थीं। उपविजेता क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान की टीम रही।

प्राचार्य डॉ. मुन्नालाल अग्रवाल, डॉ. सुनीता पचौरी, मधु अग्रवाल और निधि अग्रवाल ने पुरस्कार बांटे। विश्वविद्यालय की खेल बोर्ड सचिव डॉ. रेणु पूनिया ने स्वागत किया। डॉ. संजय जैन, डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. गजेन्द्र सिंह, डॉ. मनोज बत्रा, डॉ. मुक्ता द्विवेदी और अन्य मौजूद रहे। महाविद्यालय के खेल सचिव डॉ. राजकुमार नागरवाल ने धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें

Local body poll: ब्यावर में चुनाव के बाद चले जमकर लात-घूंसे, देखें वीडियो
Updated on:
16 Nov 2019 08:49 pm
Published on:
17 Nov 2019 07:44 am
Also Read
View All