अजमेर

Ajmer Development: 280 करोड़ रुपए की लागत से होगा अजमेर रेलवे स्टेशन का री-डेवलपमेंट, 10 मंजिल की होगी मॉडर्न बिल्डिंग

अजमेर रेलवे स्टेशन का 280 करोड़ रुपए की लागत से री-डेवलपमेंट किया जाएगा। परियोजना के तहत 10 मंजिला आधुनिक स्टेशन भवन, एयर कॉन्कोर्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मल्टीप्लेक्स, बहुमंजिला पार्किंग और एयरपोर्ट जैसी यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
2 min read
Jul 17, 2026
Ajmer Railway Station Image
अजमेर रेलवे स्टेशन का मुख्य भवन की फोटो: पत्रिका

Ajmer Railway Station Re-Development Work: अजमेर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का काम जल्द शुरू होगा। पहले चरण में स्टेशन की आधी बिल्डिंग (करीब 80 मीटर) को तोड़कर नए सिरे से 3 मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मल्टीप्लेक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट की योजना तत्कालीन डीआरएम राजीव धनखड़ और आलोक अग्रवाल के कार्यकाल में तैयार हुई थी। रेलवे बोर्ड इसके लिए 280 करोड़ स्वीकृत कर चुका है। इसमें से करीब 155 करोड़ का बजट जारी हुआ है।

2024 में हुआ था शिलान्यास

केंद्र सरकार ने अजमेर रेलवे स्टेशन पर बहुमंजिला इमारतें बनाने सहित यात्री सुविधाओं पर 500 करोड़ रुपए के बजट का ऐलान किया था। फरवरी 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया। लेकिन कई माह तक काम शुरू नहीं हो पाया। अब बजट जारी होने के बाद परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में पुराने भवन के एक हिस्से को हटाकर नए निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा ताकि यात्रियों की आवाजाही प्रभावित न हो और स्टेशन का संचालन भी सुचारु रूप से जारी रह सके।

दस मंजिला होगा आधुनिक स्टेशन भवन

अजमेर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट के तहत मौजूदा रेलवे स्टेशन भवन के स्थान पर नया दस मंजिला भवन बनेगा। इसमें करीब 3000 वर्गफीट क्षेत्रफल में एयर कॉन्कोर्स (रूफ प्लाजा) बनाया जाना है। इसमें हवाई अड्डे की तर्ज पर कई मंजिलों में व्यावसायिक क्षेत्र विकसित होंगे। इनमें आधुनिक कैफे, रेस्टोरेंट, मॉल सहित दुकानें आदि बनाई जाएंगी। बहुमंजिला कार पार्किंग होगी। इसके अलावा यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, आधुनिक टिकटिंग सुविधाएं और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। स्टेशन परिसर को आधुनिक डिजाइन के साथ इस तरह तैयार किया जाएगा कि यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का अनुभव मिल सके।

अभी फैसिलिटेटिंग एरिया कम

रेलवे स्टेशन पर फैसिलिटेटिंग एरिया कम है। गांधी भवन चौराहे पर पार्किंग के लिए परेशानी होती है। फर्स्ट क्लास गेट के बाहर वाली पार्किंग भरी रहने से रेलवे स्टेशन पर फैसिलिटेटिंग एरिया कम है। गांधी भवन चौराहे पर पार्किंग के लिए परेशानी होती है। फर्स्ट क्लास गेट के बाहर वाली पार्किंग भरी रहने से आमजन को दिक्कतें होती हैं। री-डेवलपमेंट के बाद पार्किंग क्षमता बढ़ाई जाएगी जिससे निजी वाहनों, टैक्सी और ऑटो चालकों को भी पर्याप्त स्थान मिल सकेगा। इससे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम में कमी आएगी और यात्रियों को आने-जाने में अधिक सुविधा मिलेगी।को दिक्कतें होती हैं।

यों होने हैं कामकाज

  • स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर बनेगा फ्लोर, वेटिंग हॉल, दिव्यांग-बुजुर्गों के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर
  • फुट ओवर ब्रिज का होगा निर्माण, नए प्लेटफॉर्म पर लगाए जाएंगे शेल्टर
  • यात्रियों से लिए अत्याधुनिक टॉयलेट का होगा निर्माण
  • पुराने वेटिंग हॉल का होगा सौंदर्यीकरण, आवश्यकतानुसार बढ़ेंगी सुविधाएं
  • आरपीएफ और जीआरपी के थानों के बनेंगे नए भवन
Updated on:
17 Jul 2026 07:39 am
Published on:
17 Jul 2026 07:39 am