अजमेर

RAS Mains result: जाने कब मिलेगी नौकरी, छह महीने से रिजल्ट का इंतजार

परीक्षा हुए छह महीने बीत चुके हैं। फिर भी परिणाम का कहीं अता-पता नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 9:13 PM IST
rpsc ras main
rpsc ras main

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) को आरएएस 2016 की तरह ही 2018 की आरएएस भर्ती भी परेशान करती दिख रही है। आरएएस मुख्य परीक्षा (RAS Main exam) हुए छह महीने बीत चुके हैं। फिर भी परिणाम का कहीं अता-पता नहीं है।

1018 पदों की भर्ती के लिए आयोग ने 5 अगस्त को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 कराई थी। परिणाम तैयार करने से पहले 15 गुणा अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने के मामले में कार्मिक विभाग से तकनीकी राय मांगी गई। वहां से प्रत्युत्तर मिलने के बाद आयोग ने इसका तकनीकी परीक्षण किया। इसके बाद बीती 23 अक्टूबर को देर रात 1 बजे नतीजा (result announce)जारी किया गया।

राजस्थान हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने बीते अप्रेल में आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रश्न संख्या 11 और 22 को हटाने सहित नए सिरे से परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे। आयोग की याचिका पर खंडपीठ ने बीती 29 मई को सिंगल बैंच के फैसले को निरस्त (क्वैश) कर दिया था। मालूम हो कि यह परीक्षा 1017 पदों की भर्ती के लिए कराई गई है।

अभ्यर्थियों की नजर परिणाम पर

आरएएस मुख्य परीक्षा हुए चार महीने हो गए हैं। राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य परीक्षा के परिणाम निकालने पर रोक कायम है। खुद आयोग ने इसके खिलाफ एसएलपी दायर की है। इस दौरान आयोग ने कॉपियों की जांच जरूर शुरू की है। आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती त्रुटिरहित चाहता है। ाकि अभ्यर्थियों के पदस्थापन में परेशानियां नहीं आए।

2020 में मिलेंगे अफसर!

परीक्षा परिणाम के बाद साक्षात्कार कराने में आयोग को चार से पांच माह लगेंगे। यह भर्ती साल 2020 में ही पूरी हो पाएगी। 2016-17 की भर्ती की तरह कोई पेच नहीं आया तो अभ्यर्थियों को जल्द पदस्थापन मिलेंगे।

फैक्ट फाइल...

आरएएस परीक्षा-2018आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती परीक्षा के आवेदन-2 अप्रैल से मई 2018 तक

आरएएस प्री. परीक्षा का आयोजन-5 अगस्त (पंजीकृत 4 लाख 97 हजार 048, परीक्षा में बैठे-3 लाख 67 हजार)

आरएएस प्री. परीक्षा का परिणाम-23 अक्टूबर

आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन-25 और 26 जून(पंजीकृत-22 हजार 984, परीक्षा में बैठे-18 हजार अभ्यर्थी)

Published on: