अजमेर

RPSC: जारी हो चुका है रिजल्ट, आरपीएससी को पुलिस रिपोर्ट का इंतजार

वॉट्सएप पर आया था हिंदी का पेपर। आयोग ने बाडमेर जिला प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2019, 4:17 PM IST
rpsc hindi paper virul case
rpsc hindi paper virul case

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rajasthan public service commission) को वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत वॉट्सएप पर आए हिंदी (hindi paper) के पेपर के मामले में पुलिस रिपोर्ट (police report)का इंतजार है। आयोग ने इस मामले में पुलिस मुख्यालय (PHQ Jaipur) भी पत्र भेजा है।

आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत बीते साल 1 नवम्बर को सुबह 9 से 11.30 बजे हिंदी (hindi subject) का पेपर हुआ था। बाडमेर में वॉट्सएप (paper virul) पर हिंदी विषय का ‘ओ’ सीरीज का पेपर आ गया। आयोग और पुलिस की गहन पड़ताल (search operation) में यहां का एक कॉलेज (private college) और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी (Daily waiger) और पार्षद (coporator) चिन्हित हुआ था।

मांगी थी मामले की विस्तृत रिपोर्ट

परीक्षा से पहले सीसीटीवी (CCTV) कैमरा बंद होने, केंद्राधीक्षक (center suprintedent)की कथित मिलीभगत सामने आई थी। आयोग ने बाडमेर (Barmer) जिला प्रशासन और पुलिस (police) से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।

लिया था गहन जांच का फैसला
आयोग वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक) हिंदी का परिणाम (result of hindi) जारी कर चुका है। इसमें बाडमेर केंद्र के 18 अभ्यर्थियों (18 aspirants) को विचारित सूची (provisional list) में शामिल नहीं किया गया है। बीती 7 अगस्त को फुल कमीशन (full commission) की बैठक में आयोग मामले की गहन जांच का फैसला किया था।

की गई आंतरिक जांच

लेकिन एक महीने बाद भी आयोग (rpsc ajmer) को रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि आयोग स्तर पर बाडमेर सहित अन्य केंद्रों पर बैठे अभ्यर्थियों (aspirants) को मिलने वाले अंक, उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी और अन्य तकनीकी पहलुओं (technical points) की आंतरिक जांच की गई है।

Published on: