अजमेर

Elevated road : यहां एलिवेटेड रोड निर्माण में नहीं हो रही नियमों की पालना

Elevated road : स्मार्ट सिटी (smart city) के मुख्य अभियंता ने प्रोजेक्ट मैनेजर को लिखा पत्र
1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2019, 12:56 PM IST
Elevated road : यहां एलिवेटेड रोड निर्माण में नहीं हो रही नियमों की पालना
Elevated road : यहां एलिवेटेड रोड निर्माण में नहीं हो रही नियमों की पालना

अजमेर. शहर में बनाए जा रहे एलीवेटेड रोड के निर्माण (elevated road construction ) में ट्रेफिक सेफ्टी व नियमों की पालना नहीं की जा रही है। आईआरसी गाइड लाइन (Irc guide line) की पालना भी नहीं की जा रही है। सार्वजनिक सम्पत्ति भी क्षतिग्रस्त हो रही है। स्मार्ट सिटी(smart city) के मुख्य अभियंता के अनुसार आरएसआरडी का काम बेहद घटिया व गैर पेशवर है। इसकी प्रगति भी धीमी है। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। एलीवेटेड रोड के कारण आगरा गेट पर पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। दीपावली(dipawali) को देखते हुए निगम ने इसे अपने फंड से कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन निगम इसकी भरपाई आरएसआरडीसी (RSRDC) से करेगा। नगर निगम (nagar nigam)ने एडीएम सिटी को मामले में कार्रवाई को कहा है।


कभी भी गिर सकता है डाक विभाग का छज्जा

डाक विभाग (Postal Department) के आगरा गेट स्थित मंडल कार्यालय की दीवार कभी भी गिर सकती है। डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक पी. एस. सोमवंशी के अनुसार एलीवेटेड रोड का निर्माण कर रही ठेका फर्म ने लोहे के भारी सरिए कार्यालय भवन की दीवार के सहारे खड़े कर दिए हैं। जिनके कारण भवन की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार में लगा छज्जा किसी भी समय गिर सकता है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है तथा जानमाल की हानि हो सकती है। क्षतिग्रस्त दीवार व छज्जे की मरम्मत कराएं। इसके लिए विभाग ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा है।

आज होगी समीक्षा बैठक

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट में होगी। इस दौरान स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों की समीक्षा की जाएगी।

Published on: