अजमेर

student union election: थोड़ी देर में लगेगी मतदाता सूची, नामांकन 22 को

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे अंतिम मतदाता सूची चस्पा होगी।

2 min read
Aug 19, 2019
student union election 2019

अजमेर. सरकारी और निजी कॉलेज एवं महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सोमवार को सुबह 10 बजे मतदाता सूची (voter list) जारी होगी। मंगलवार को आपत्ति लेने के बाद दोपहर को अंतिम मतदाता सूची (final voter list) लगाई जाएगी।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 के तहत दाखिले (admission process) तकरीबन पूरे हो चुके हैं। इनमें स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कक्षाएं भी शामिल हैं। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भी चुनाव होंगे। सभी संस्थाएं संकायवार और कक्षावार मतदाता सूची (class wise list) सोमवार को सुबह 10 बजे जारी करेंगी। मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक मतदाता सूची पर आपत्तियां (grievances) ली जाएंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे अंतिम मतदाता सूची चस्पा होगी।

ये भी पढ़ें

student election: स्टूडेंट इलेक्शन काउंटडाउन, जुटे आईकार्ड बनाने में

नामांकन 22 को
छात्रसंघ चुनाव (chatr sangh chunav) के लिए प्रत्याशी 22 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन (election nomintion) करेंगे। कॉलेज और विश्वविद्यालय तक ढोल-ढमाकों के साथ पहुंचेंगे। प्रत्याशी वाहन रैली (rally) निकालने के अलावा शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। हालांकि नामांकन के दौरान कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर (campus) में सिर्फ प्रत्याशियों (candidates) और उनके समर्थकों (supporters) को ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। इसी दिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र की जांच और आपत्तियां ली जाएंगी। इसके आधार पर प्रत्याशियों की वैध नामांकन सूची (final voter list) 23 अगस्त को सुबह 10 बजे जारी होगी।

मामला दर्ज हुआ तो बढ़ेगी दिक्कतें

जे. एम. लिंगदोह कमेटी (lingdoh committee) की सिफारिशों के अनुसार शहर की दीवारों पर पोस्टर (poster), बैनर, (banner) होर्डिंग (hording) लगाने पर पाबंदी है। इसके बावजूद कई छात्र-छात्राओं ने प्रिन्टेड मैटर, पोस्टर, बैनर, पेम्पलेट चिपकाए हैं। नगर निगम (nagar nigam) ने इनके खिलाफ सम्पत्ति विरुपण अधिनियम के तहत मामले दर्ज कराए हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के नामांकन करने पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

कहां कितने विद्यार्थी (संस्थाओं के अनुसार)
एसपीसी-जीसीए-8480 हजार

एमडीएस यूनिवर्सिटी-600
राजकीय कन्या महाविद्यालय-3400

दयानंद कॉलेज-2300
संस्कृत कॉलेज-122

श्रमजीवी कॉलेज-120
लॉ कॉलेज

ये भी पढ़ें

RPSC: सितंबर तक कर लें आराम, फिर चलेगी सिर्फ प्रतियोगी परीक्षा
Updated on:
18 Aug 2019 08:40 am
Published on:
19 Aug 2019 06:31 am
Also Read
View All