अजमेर

students politics: गर्माई छात्र राजनीति, चुनाव से पहले भिड़ रहे नेता

इससे राजवीर के सिर पर चोटें आई। उसके साथ खड़ा दूसरा छात्र भी चोटिल हो गया। सूचना मिलने पर रामगंज थाना से पुलिस जाप्ता पहुंचा। पुलिस को देखते ही हमलावर भाग गए।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 7:14 AM IST
student union election 2019
student union election 2019

अजमेर. छात्रसंघ चुनाव (student union election ) की नजदीकी के साथ छात्र गुटों में तनातनी शुरू हो गई है।दयानंद कॉलेज (DAV College) में छात्र गुट आपस में भिड़ गए। कथित तौर पर बेसबॉल (baseball) के डंडों के हमले से दो छात्र चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साफ तौर पर यह छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई है।

दयानंद कॉलेज में छात्र राजवीर सिंह और अन्य कैंटीन की तरफ बैठे थे। कुछ देर में करीब छह-सात बाहरी छात्र भी पहुंच गए। छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद को लेकर दोनों गुटों में शुरू हुई बहर मारपीट (fighting) में तब्दील हो गई। दूसरे गुट (students union) ने छात्र राजवीर सिंह और अन्य पर बेसबॉल, डंडों से हमला कर दिया। इससे राजवीर के सिर (head injury) पर चोटें आई। उसके साथ खड़ा दूसरा छात्र भी चोटिल हो गया। सूचना मिलने पर रामगंज थाना से पुलिस जाप्ता (police cops) पहुंचा। पुलिस को देखते ही हमलावर भाग गए।

पहुंचे प्रवेश का नाम लेकर..
कॉलेज में इनदिनों प्रवेश कार्य चल रहा है। ऐसे में कई विद्यार्थियों की आवाजाही रहती है। बाहरी छात्रों (outer students) ने मुख्य द्वार पर पूछताछ में प्रवेश कार्य (admission) के लिए भीतर जाना बताया। लेकिन अंदर जाकर दो गुटो में मारपीट हो गई। इस मामले में छात्रों ने पहले रामगंज थाना में शिकायत देने की बात कही, पर बाद में वह मुकर गए। मालूम हो कि कॉलेज (college) में पिछले दिनों भी छात्र गुटों में परस्पर संघर्ष हो गया था।

कैसे पहुंचे कॉलेज में डंडे?
एबीवीपी के अनिरुद्ध सिंह जोधा ने बताया कि कॉलेज में बाहरी छात्र निरन्तर आते-जाते हैं। उन्होंने बेसबॉल, डंडों (baseball stick)और अन्य हथियारों (weapons)से दो छात्रों पर हमला कर दिया। कॉलेज में बाहरी छात्रों को प्रवेश रोकने (entry prohibit) के इंतजाम नहीं हैं। इस मामले में उन्होंने प्राचार्य से मिलना चाहा पर वे उपलब्ध नहीं हुए। छात्रों ने कॉलेज में अस्थाई पुलिस चौकी (police chowky) स्थापित करने की मांग की है।

read more: देश के सभी रेलवे स्टेशन पर होगी सीसीटीवी और वाईफाई सुविधाएं
दो छात्रों गुटों की पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की सूचना मिलने पर तुरंत स्टाफ पहुंचा। बाहरी हमलावर छात्र भाग गए। वैसे कॉलेज में बगैर आईकार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाता है। घटना के बाद शिक्षकों की टीम बनाकर उन्हें राउंड करने को कहा है। अब बाहरी और कैंपस के छात्रों को बगैर पहचान के प्रवेश नहीं मिलेगा।
डॉ. लक्ष्मीकांत, प्राचार्य दयानंद कॉलेज

Published on: