
admission,top colleges in mp,admission 2019
अजमेर. सरकारी और निजी कॉलेज में चहल-पहल बढ़ी हुई है। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की अंतरिम प्रवेश सूची में शामिल विद्यार्थी दस्तावेजों की जांच के अलावा ई-मित्र पर फीस जमा कराने में जुटे हैं। कई विद्यार्थी द्वितीय सूची और कट ऑफ माक्र्स को लेकर पूछताछ में जुटे रहे।
live
मंगलवार को सभी कॉलेज में अंतरिम प्रवेश सूची जारी हुई थी। इसके अनुरूप कॉलेज में प्रथम वर्ष कला, वाणिज्य, विज्ञान के नियमित और सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में दाखिले होंगे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय और अन्य कॉलेज में दस्तावेजों की जांच की गई। विद्यार्थी आयुक्तालय से प्राप्त बधाई पत्र, अपलोड किए फार्म की हार्ड कॉपी, मूल टीसी/सीसी, बारहवीं और दसवीं की मूल अंकतालिका की फोटो प्रति, मूल जाति प्रमाण पत्र, बोनस संबंधित मूल प्रमाण और फोटो कॉपी साथ लेकर पहुंचे। विभिन्न संकायवार गठित समितियों ने दस्तावेजों की जांच की।
जुटे फीस जमा कराने में
अंतरिम सूची में शामिल विद्यार्थी ई-मित्र पर फीस जमा कराने में जुट गए हैं। विद्यार्थी 25 जून तक फीस जमा करा सकेंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की पहली सूची 26 जून को जारी होगी। सभी कॉलेज में जून के अंत तक दाखिलों का दौर चलेगा। निदेशालय 1 जुलाई से शैक्षिक कार्य प्रारंभ करेगा।
यह होंगे आगे के कार्यक्रम (निदेशालय के मुताबिक) Ajmer_News
ई-मित्र पर फीस जमा कराने की तिथि-25 जून, प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची-26 जून, श्रेणीवार रिक्त स्थान के लिए ऑनलाइन फार्म-26 जून, वर्ग निर्धारण और विषय आवंटन-29 जून, शिक्षण कार्य की शुरुआत-1 जुलाई
Published on:
20 Jun 2019, 2:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.