अजमेर

Theft: आई थी भतीजे के शादी में, नहीं सोचा था होगा ये हाल

मारोह स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2019, 2:57 PM IST
theft in ajmer
theft in ajmer

अजमेर. शादी समारोह में चोरी के मामले थम नहीं रहे। कोतवाली इलाके में एक वैवाहिक कार्यक्रम (marriage ceremony) में आई महिला का गहनों और रुपए से भरा बैग पार हो गया। महिला ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है।

ब्यावर रोड चूंगी चौकी सुभाषनगर (देवनगर) निवासी जयश्री पत्नी मनोज ने रिपोर्ट में बताया कि वह 23 नवंबर को अपनी माता के साथ भतीजे के शादी समारोह (marriage) में हिस्सा लेने विजयलक्ष्मी पार्क आई थी। उनके पास एक हैंड बैग और पर्स था। बैग में 21-21 हजार रुपए के दो लिफाफे और 15 हजार रुपए का एक लिफाफा था।

इसके अलावा सोने-चांदी के गहने भी रखे थे। वे समारोह (function) में सोफे पर बैठी थी। इशी दौरान अज्ञात चोर उसका बैग ले उड़ा। तलाशने पर चोर आसपास में नजर नहीं आया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है। इस मामले में समारोह स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज (cctv) भी चेक किए गए हैं।

बढ़ रहे ऑनलाइन ठगी के मामले
ऑनलाइन ठगी के मामले शहर में बढ़ रहे हैं। बीते पांच महीने में लाखों रुपए लोगों के खाते-एटीम से निकल गए। पुलिस थानों के कागजों में रिपोर्ट दर्ज हुई।

ज्यादातर मामलों में पीडि़तों को कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस लूटा गया कैश वापस नहीं दिला पाई। लेकिन रकम उडऩे के मामलों में पीडि़त भी कम जिम्मेदारी नहीं हैं।

Published on: