30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1.92 लाख किसानों को नहीं मिलेगी 16.5 करोड़ की सब्सिडी

अजमेर डिस्कॉम : नोटिस जारी, एसएमएस से फिर मांगा बैंक खातों का ब्यौरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 26 Nov 2019, 7:03 AM IST

1.92 लाख किसानों को नहीं मिलेगी 16.5 करोड़ की सब्सिडी

ajmer discom

भूपेन्द्र सिंह

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम के तहत आने वाले 11 जिलों के lakh 1 लाख 92 हजार 743 कृषि उपभोक्ता farmers बिजली बिलों के जरिए प्रतिमाह मिलने वाली 16 करोड़ 5 लाख 54 हजार रुपए की सब्सिडी से वंचित हो गए हैं। इन subsidy किसानों ने अपने बैंक खातों का ब्यौरा निगम को उपलब्ध नहीं कराया है। निगम के अजमेर सिटी में 5759 किसान, अजमेर जिले में 5182, भीलवाड़ा में 26841, नागौर 24776, उदयपुर में 22953, राजसमन्द में 6253, चित्तौडगढ़़ में 25054, प्रतापगढ़ में 9863, बांसवाड़ा में 1950, डूंगरपुर में 7490, झुंझुनूं में 28685 तथा सीकर में 279372 किसानों को अब सब्सिडी नहीं मिलेगी। निगम के कुल 4 लाख 64 हजार 390 ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं में से 2 लाख 71 हजार 647 कृषि उपभोक्ताओं ने अपने बैंक खाते का ब्यौरा निगम को उपलब्ध कराया है। निगम ने शेष किसानों को अपना बैंक अकाउंट नम्बर उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं तथा एसएमएस के जरिए भी बैंक खातों का ब्यौरा मांगा जा रहा है।
किसान को सालाना 10 हजार सब्सिडी

सरकार किसानों को प्रतिमाह 833 रुपए और साल में 10 हजार रुपए का अनुदान (सब्सिडी) की बिजली बिलों में देती है। पूर्व में यह राशि किसान को उसके बिल के जरिए दी जाती थी, लेकिन अब यह किसान के बैंक खाते में डाली जा रही है। इसके लिए डिस्कॉम ने अपने सॉफ्टवेयर में भी बदलाव किया है।
अब भी दे सकते हैं बैंक खातों का ब्यौरा

निगम अधिकारियों का कहना है शेष बचे हुए किसान अभी भी अपने बैंक खाते का ब्यौरा दे सकते हैं, जिससे उन्हें उनके बैंक खाते में सीधे ही सब्सिडी की राशि दी जा सके। यदि उपभोक्ता की मृत्य हो चुकी है तो सभी वारिसान 50 रुपए के स्टाम्प पर अपनी सहमति व एक बैंक खाते का ब्यौरा देकर भी सब्सिडी ले सकते हैं। ब्लॉक सप्लाई वाले किसानों को ही सब्सिडी देय है, यदि किसी किसान का बकाया चल रहा है तो उसे सब्सिडी नहीं मिलेगी।
6 महीने में दी 119.51 करोड़ की सब्सिडी

अजमेर डिस्कॉम ने चालू वित्तीय वर्ष के अक्टूबर माह तक कृषि उपभोक्ताओं को 119.51 करोड़ की सब्सिीडी बिजली बिलों में किसानों को दी हैं। अजमेर सिटी में 2.06 करोड़ रुपए, अजमेर जिले में 1.72 करोड़, भीलवाड़ा में 10.15 करोड़, नागौर 13.75 करोड़, उदयपुर में 7.08 करोड़, राजसमन्द 2.62 करोड़, चित्तौडगढ़़ 22.68 करोड़, प्रतापगढ़ 7.80 करोड़, बांसवाड़ा 2.38 करोड़, डूंगरपुर 5.76 करोड़, झुंझुनूं 21.54 करोड़ तथा सीकर में 22.20 करोड़ की सब्सिडी पिछले 6 माह में दी गई।

सरकार पर 1558.78 करोड़ की सब्सिडी बकाया

अजमेर डिस्कॉम किसानों को 31 मार्च 2019 तक 1558.78 करोड़ रुपए सब्सिडी के रूप में दे चुका है, लेकिन सरकार इसकी भरपाई नहीं कर रही। अजमेर सिटी सर्किल में 24.64 करोड़, अजमेर जिले में 25.38 करोड़, भीलवाड़ा में 93.93 करोड़, नागौर 373.80 करोड़, उदयपुर में 67.94 करोड़, राजसमन्द 26.56 करोड़, चित्तौडगढ़़ 201.27 करोड़, प्रतापगढ़ 74.52 करोड़, बांसवाड़ा 30.14 करोड़, डूंगरपुर 40.25 करोड़, झुंझुनूं 271 करोड़ तथा सीकर 329.30 करोड़ की सब्सिडी किसानों को दी गई।

read more: कुएं में मिले विवाहिता व दो मासूम के शव, घर से बिना बताए बेटा-बेटी के साथ निकली थी विवाहिता