सम्राट पृथ्वीराज चौहान और अरावली पर्वतमाला के बारे में कई जानकारियां दी। सबने आसपास के नजारों को मोबाइल में कैद दिया।
अजमेर. विभिन्न प्रांतों की एनसीसी कैडेट्स (ncc cadets) ने शुक्रवार को प्राचीन तारागढ़ पहाड़ी पर कदम बढ़ाए। उन्होंने उत्साह के साथ ट्रेकिंग की। पथरीली डगर (stone road) और धूप की परवाह के किए बगैर कैडेट्स ने लक्ष्य पर पहुंचकर झंडा लहराया।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेकिंग का शुभारंभ किया। इसमें गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ, उत्तराखण्ड एवं राजस्थान की कैडेट्स और एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।
कैडेट्स (girls cadets) ने तारागढ़ पहाड़ी को नमन करत भारत माता के जयकारे लगाए। सुबह की गुलाबी ठंडक, ओस और धूप भी उनके उत्साह के आगे फीके नजर आई। मार्ग में एनसीसी (NCC) और सेना (ARMY) के अधिकारियों ने उन्हें तारागढ़ किला, सम्राट पृथ्वीराज चौहान और अरावली पर्वतमाला (Aravalli hills) के बारे में कई जानकारियां दी। सबने आसपास के नजारों को मोबाइल में कैद दिया।
निडर बनाते हैं अभियान
डॉ. अग्रवाल नेकहा कि ट्रेकिंग जैसे साहसिक अभियान (brave campaign) निडर बनाते हैं। छात्राएं (girls)और महिलाएं(womens) शिक्षा, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में अहम योगदान दे रही हैं। ट्रेक मैनेजर ग्रुप कमांडर कर्नल विनोद बांगरवा ने कहा कि गल्र्स कैडेट्स (cadets) भी देश की सेवा एवं सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल कनिका और अन्य मौजूद थे।
पुष्कर राज के जयकारे, घाटों पर पूजा अर्चना
कार्तिक एकादशी पर पुष्कर सरोवर में कार्तिक एकादशी का स्नान (holy dip in pushkar)जारी है। घाटों पर पुष्करराज के जयकारे लग रहे हैं। एकादशी पर सरोवर में डुबकी लगाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का दौर भी जारी है। साधु-संत भी अलग-अलग टोलियों में घाटों के किनारे बैठे देखे जा सकते हैं। कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा तक पंचदिवसीय स्नान की खास महत्ता है। इसके चलते पुष्कर में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। महिलाएं, पुरुष, साधु-संत पुरोहित पुष्कर सरोवर पहुंच रहे हैं। यहां सरोवर में स्नान का दौर जारी है।