30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Girls Tracking: कैडेट्स करेंगी अरावली की पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग

नसीसी महानिदेशालय विभिन्न राज्यों की कैडेट्स को ऑल इंडिया गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन में यह अवसर देगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 7 Nov 2019, 7:14 AM IST

all india girls tracking

all india girls tracking

अजमेर. देश भर के विभिन्न एनसीसी निदेशालय (NCC Directorate) से सम्बद्ध एनसीसी कैडेट्स (cadets) अरावली की पहाडिय़ों (Aravalli hills) पर ट्रेकिंग करेंगी। ट्रेकिंग 22 नवंबर तक चलेगी। एनसीसी निदेशालय राजस्थान और एनसीसी महानिदेशालय (NCC directorate) विभिन्न राज्यों की कैडेट्स को ऑल इंडिया गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन (Girls tracking expedition) में यह अवसर देगा।

Read More: good thinking : यूथ अगेंस्ट रेप कैम्पन में अजमेर पहुंचे तीन युवा

जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कनीनिका ठाकुर ने बताया कि बीते नौ साल से अखिल भारतीय गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन (tracking expedition) का आयोजन हो रहा है।

Read More: शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को लौटाए 45 लाख रुपए

ग्रुप कमांडर कर्नल वी. के. बांगरवा के निर्देशन में इस वर्ष भी 22 नवंबर तक ट्रेकिंग चलेगी। कायड़ विश्राम स्थली में एनसीसी कैडेट्स (ncc cadets) का मुख्य कैंप बनाया गया है।

ट्रेकिंग में जम्मू-कश्मीर (jammu and kashmir), गुजरात (gujrat), पंजाब (punjab), हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh), चंडीगढ़ (chandigarh), राजस्थान (rajasthan), दिल्ली (delhi), मध्यप्रदेश (MP), उत्तरप्रदेश (UP) और अन्य राज्यों की 1 हजार कैडेट्स और 17 एनसीसी निदेशालयों के अधिकारी (officers)शामिल हो रहे हैं। यह ट्रेकिंग दो चरणों में चलेगी। कैडेट्स अपने-अपने प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगी।

Read More: पुष्कर में पहली बार जिला कलेक्टर शर्मा ने धार्मिक रूप से पुष्कर मेले का किया शुभारंभ

समझें पर्यावरण और अजमेर की महत्ता
गल्र्स कैडेट पुष्कर घाटी में नाग पहाड़ (Nag pahad), तारागढ़ (taragarh) और नारेली (Nareli) पर ट्रेकिंग करती हैं। इस दौरान उन्हें ख्वाजा साहब की दरगाह (garib nawaz dagrah), पुष्कर (pushkar), सोनीजी की नसियां (soni ji ki nasiyan), पृथ्वीराज चौहान स्मारक, नारेली और तारागढ़ का भ्रमण कराया जाता है।

Read More: पुष्कर मेले में नहीं उड़ेंगे हॉट एयर बैलून!

इसका मकसद देश भर से आने वाली कैडे्टस को साहसिक अभियान से जोडऩे के अलावा पर्यावरण और अजमेर की महत्ता से रूबरू कराना है।

Read More: जेएलएन मेडिकल कॉलेज विस्तार का मामला,जिला कलक्टर को भेजा प्रस्ताव