
पुष्कर मेले में नहीं उड़ेंगे हॉट एयर बैलून!
महावीर भट्ट. पुष्कर
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले (pushkar fair) में इस बार हॉट एयर बैलून नहीं उड़ेंगे। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद बैलून उड़ाने वाली कम्पनी के प्रबंधन ने हाथ खींच लिए हैं तथा मेले में बैलून नहीं उड़ाने का निर्णय किया है।
पुष्कर मेले के दौरान पिछले कई वर्षों से हॉट एयर बैलून (hot air balloon) उड़ाए जा रहे थे। लेकिन इस पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों को आधार बनाते हुए बैलून उडाऩे की अनुमति ही नहीं दी है। कम्पनी के मैनेजर ने मेला मजिस्ट्रेट देविका तोमर के समक्ष बैलून उड़ाने की अनुमति का प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन तोमर ने इस पर जिला कलक्टर स्तर पर निर्णय करने की बात कहते हुए मामला टाल दिया। मेला मैदान में जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा सोमवार को झंडारोहण कर पुष्कर मेले का उद्घाटन करेंगे लेकिन अभी तक हॉट एयर बैलून उड़ाने की सक्षम प्रशासनिक अनुमति नहीं दी गई है।
अनुमति नहीं देने के आधार
मेला मैदान में हॉट एयर बैलून निश्चित पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र रहा है लेकिन कुछ वर्षों पूर्व एक बैलून अजमेर की सेंट्रल जेल में गिर गया था। इसी प्रकार एक बैलून पुष्कर सरोवर के मध्य में जल तक नीचे चला गया। बैलून में बैठे पर्यटकों के सरोवर में नहाती महिलाओं की फोटो खींचने पर पुरोहितों ने विरोध जताया था। इस बार जिला प्रशासन किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहता। यही कारण है कि इस पुष्कर मेले में हॉट एेयर बैलून उड़ाने की अनुमति नही दी गई है।
इनका कहना है
पुष्कर मेले मे हॉट एेयर बैलून उड़ाने को लेकर अब तक कोई निर्णय नही किया गया है।
-विश्वमोहन शर्मा, जिला कलक्टर अजमेर
हमें अब तक अनुमति नहीं दी गई है। अब हम मेले में हॉट एयर बैलून नही उडा़एंगे।
- कपिल, प्रबंधक ई-फेक्टर एडवेंचर टूरिज्म प्रा.लि.
हमारे पास एयरपोट अथॉरिटी सहित पूरे डाक्यूमेन्ट कम्पलीट है। इस बारे में कल ही बता सकू ंगा।
- ऋषि, प्रतिनिधि ई-फेक्टर एडवेंचर टूरिज्म प्रा.लि.
Published on:
4 Nov 2019, 5:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.