1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
video : अजमेर में फटी गैस की नली, चार झुलसे
Play video

video : अजमेर में फटी गैस की नली, चार झुलसे

ajmer news : नागफणी इलाके में शनिवार सुबह सिलेंडर की गैस नली फटने चार लोग झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google source verification

अजमेर. नागफणी इलाके में शनिवार सुबह सिलेंडर (cylinder) की गैस नली फटने चार लोग झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (jln hospital) में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नागफणी इलाके में महेंद्र के घर में शनिवार सुबह गैस पर चाय बनाई जा रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से चूल्हे तक लगी रबर की नली फट गई। इससे गैस रिसाव के साथ आग लग गई। सिलेंडर से नली को हटाने आए घर के चारों लोग झुलस गए। इनमें महेंद्र, उसकी पत्नी सुरता, बहन गुड्डी और पड़ौसी पप्पू शामिल हैं। सबके हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा झुलसा है। सूचना पर इलाके के कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने घायलों को तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

READ MORE : ब्यावर गैस कांड में उजड़े कई परिवार

ब्यावर में हुआ था भयानक हादसा

पिछले साल अजमेर जिले के ब्यावर कस्बे में नंदनगर स्थित कुमावत पंचायत भवन में विवाह समारोह के दौरान गैस रिफलिंग का प्रयास करने पर सिलेंडर ब्लास्ट हो गए थे। हादसे में कुमावत पंचायत भवन ढह गया। इसके नीचे दबने से 21 लोग की मौत हो गई थी। इस मामले में सरकार ने राजस्व मंडल के तत्कालीन अध्यक्ष वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में जांच कमेटी भी गठित की थी। गैस सिलेंडर फटने से हुई मौत के मामले में यह भारत का सबसे बड़ा हादसा है।