29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को लौटाए 45 लाख रुपए

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने विद्यार्थियों को लगभग 45 लाख रुपए शुल्क लौटाया है। यह शुल्क उन विद्यार्थियों को लौटाया गया है जिनके संवीक्षा के तहत अंक बढ़ गए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 4 Nov 2019, 2:28 PM IST

RBSE

RBSE

संवीक्षा के तहत अंक बढऩे पर लौटाया शुल्क

अजमेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने विद्यार्थियों को लगभग 45 लाख रुपए शुल्क लौटाया है। यह शुल्क उन विद्यार्थियों को लौटाया गया है जिनके संवीक्षा के तहत अंक बढ़ गए थे। शिक्षा बोर्ड संवीक्षा आवेदन के समय विद्यार्थियों से 300 रुपए प्रति विषय शुल्क वसूलता है।

शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी परीक्षा परिणाम के बाद लगभग 1 लाख 32 हजार विद्यार्थियों ने संवीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें से लगभग 15 हजार विद्यार्थियों की अंकतालिका के अंकों की री-टोटलिंग में अंक बढ़ गए। नियमों के तहत जिन विद्यार्थियों के अंक बढ़ जाते है उन्हें उनका शुल्क लौटाया जाता है।


फैक्ट फाइल

19,74,137 परीक्षा के कुल विद्यार्थी
1,18,44,822 कुल जंचवाई उत्तरपुस्तिकाएं

1,32,000 संवीक्षा विद्यार्थियों की संख्या
300 रुपए प्रति विषय संवीक्षा शुल्क

3,96,00,000 संवीक्षा शुल्क वसूला
15000 विद्यार्थियों के संवीक्षा में बढ़े अंक

45,00,000 रुपए शुल्क लौटाया
25,000 परीक्षकों ने जांची उत्तरपुस्तिकाएं

यह भी पढ़ें : जयपुर-बोरीवली-जयपुर स्पेशल ट्रेन आज

अजमेर. यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-बोरीवली-जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन नंबर 09751 जयपुर-बोरीवली स्पेशल 3 नवंबर को जयपुर से दोपहर 3.30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.30 बजे बोरीवली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09752 बोरीवली-जयपुर स्पेशल 5 नवंबर को बोरीवली से रात्रि 12.25 बजे रवाना होकर रात्रि 10 बजे जयपुर पहुंचेगी।

यह होंगे ठहराव : फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, रानी, फालना, आबूरोड, पालनपुर, मेहसाना, बडोदरा, सूरत, वलसाड़।