30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्यों ही देखा ऐसा दृश्य….फटी रह गई उनकी आंखे

गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन शुरु। आई विभिन्न राज्यों की कैडेट्स।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Nov 2015, 9:48 AM IST

ncc girls tracking start mountains udaipur head qu

ncc girls tracking start mountains udaipur head quarter camp

कैडेट्स के नारों से पुष्कर घाटी और नाग पहाड़ गूंज उठा। देशभर से आई एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह से नाग पहाड़ पर ट्रेकिंग की। मरुधरा के प्राकृतिक नजारों ने उन्हें लुभाया। ऑल इंडिया गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन के तहत दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, गोवा निदेशालय की कैडेट्स ने नाग पहाड़ पर ट्रेकिंग की।

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हितेश चन्देल के नेतृत्व में 263 कैडेट्स ने ट्रेकिंग शुरू की। दीपिका ने अपनी साथी प्रीति से कहा बहुत ऊंचा पहाड़ है। ट्रेकिंग पॉइन्ट पर पहुंच पाएंगे या नहीं। प्रीति ने तुरन्त कहा अभी शुरुआत है..देखो कितना खूबसूरत नजारा है।

ट्रेकिंग फील्ड में पीले झंडे के पास पहुंचते ही कैडेट्स को पुष्कर के निकटवर्ती पहाडिय़ां नजर आई। इसे देखते ही कैडेट्स की खुशियां बढ़ गई। कई कैडेट्स ने प्राकृतिक दृश्यों को कैमरे और मोबाइल में शूट किया। उनमें सेल्फी लेनी की भी होड़ रही।
थके पर जोश बरकरार


ऊंची चोटी तक पहुंचते-पहुंचते ज्यादातर कैडेट्स थक गई, लेकिन जोश कम नहीं दिखा। चोटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने कुछ देर विश्राम किया। वापसी का रास्ता जल्द तय कर लिया। बेस कैम्प पहुंचने पर सेना के अधिकारियों और अन्य ने बातचीत की।

दिखाई हरी झंडी


एनसीसी उदयपुर के ग्रुप कमांडर कर्नल राजेश शर्मा ने पुष्कर घाटी स्थित स्काउट डेन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेकिंग एक्सपीडिशन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में युवाओं को देश की सुरक्षा मे मुख्य भूमिका निभानी है। दुर्गम रास्तों पर ट्रेकिंग से पर्यावरण, भौगोलिक स्थिति और प्रकृति को नजदीक से जानने एवं समझने का अवसर मिलेगा। यह स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए आवश्यक है। लेफ्टिनेंट कर्नल महाजन ने बताया कि शनिवार सुबह 9.30 बजे ट्रेकिंग शुरू होगी। दयानंद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनूप कुमार हरी झंडी दिखाकर ट्रेकिंग का शुभारंभ करेंगे।