30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखिए इन एनसीसी कैडेट्स का जोश, पहाड़ों से कुछ यूं हुई उनकी दोस्ती

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 25 Nov 2018, 8:53 AM IST

ncc-girls-tracking in ajmer

ncc-girls-tracking in ajmer

अजमेर.

देश भर के विभिन्न एनसीसी निदेशालय से सम्बद्ध एनसीसी कैडेट्स ने अरावली की पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग की। एनसीसी निदेशालय राजस्थान और एनसीसी महानिदेशालय ने विभिन्न राज्यों की कैडेट्स को ऑल इंडिया गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन में उन्हें यह अवसर दिया।

जनसंपर्क अधिकारी कर्नल ए. के. कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन दो चरणों में की गई। ट्रेकिंग का पहला चरण 13 से 20 नवम्बर और द्वितीय चरण तक 23 से 30 नवम्बर तक चली। कायड़ विश्राम स्थली में एनसीसी कैडेट्स का मुख्य कैंप बनाया गया कैडेट्स ने पुष्कर घाटी में नाग पहाड़, तारागढ़ और नारेली पर ट्रेकिंग की।

हर-हर महादेव के नारों से समूचे क्षेत्र को गुंजायमान किया। इस दौरान उन्हें ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह, पुष्कर, सोनीजी की नसियां, पृथ्वीराज चौहान स्मारक, नारेली और तारागढ़ का भ्रमण कराया गया।एनसीसी निदेशालय राजस्थान के निदेशक ने भी ट्रेकिंग एक्सपीडिशन के लिए संदेश भी भेजा।

ग्रुप कमांडर कर्नल जे. पी. सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एक्सपीडिशन में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, दिल्ली और अन्य राज्यों की कैडेट्स और एनसीसी अधिकारी शामिल हुए।