Big Breaking Tragic Road Accident: करीब 100 की स्पीड से चल रही थार का एक्सीडेंट हो गया। सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
Big Breaking Tragic Road Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ नंबर की थार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि अलीगढ़ नंबर की थार तेज रफ्तार में थी। जिसमें बैठा चालक अचानक गाड़ी से कंट्रोल खो बैठा। करीब 100 की स्पीड में चल रही थार में 3 लड़की और 2 लड़के सवार थे। गाड़ी अचानक डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांचों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा आज (शनिवार, 27 सितंबर) सुबह करीब 4.30 बजे के आस-पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से झाड़सा चौक के एग्जिट नंबर 9 से नीचे अलीगढ़ नंबर (UP 81 CS 2319) की थार उतर रही थी। इसी दौरान चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच में पुलिस की टीम जुट गई है।