अलीगढ़

इस सीट पर तीसरी बार हो रहा है उपचुनाव, रोचक रहे हैं परिणाम, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

वर्तमान में यह सीट भरतीय जनता पार्टी के पास थी। इस कारण हर किसी की नजर लगी हुई है।

2 min read
Oct 09, 2019

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की इगलास विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस सीट पर अब तक दो बार उपचुनाव हुआ है। दोनों बार ही परिणाम रोचक रहे हैं। उपचुनाव तीसरी बार हो रहा है। वर्तमान में यह सीट भरतीय जनता पार्टी के पास थी। इस कारण हर किसी की नजर लगी हुई है। इगलास विधानसभा सीट 2012 में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई थी।

पहला उपचुनाव
सबसे पहला उपचुनाव 1959 में हुआ था। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि निर्दलीय एस सिंह ने विजय पाई थी। एस सिंह से पहले इस सीट पर निर्दलीय किशोरी रमन सिंह ही काबिज थे।

दूसरा उपचुनाव
दूसरी बार उपुचनाव 2004 में हुआ था और बसपा के मुकुल उपाध्याय ने कांग्रेस से सीट छीन ली थी। यह बात अलग है कि 2007 के चुनाव में बसपा से यह सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने छीन ली थी।

तीसरा उपचुनाव
तीसरा उपचुनाव 2019 में हो रहा है। यहां से भाजपा के विधायक रहे राजवीर दिलेर अब हाथरस से सांसद हैं। इस कारण सीट खाली हो गई है। भाजपा की टिकट पर राजुकमार चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव की घोषणा से पहले करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर चुके हैं। तीसरी बार उपचुनाव का परिणाम क्या होगा, यह जानना रोचक होगा।

चुनाव परिणाम
1951 श्योदन सिंह, कांग्रेस। निर्दलीय राज बहादुर किशोरी सिंह दूसरे नम्बर रहे।
1957 किशोरी रमन सिंह, निर्दलीय। निर्दलीय लक्ष्मी सिंह दूसरे नम्बर रहे।
1959 (उपचुनाव) एल सिंह, निर्दलीय। कांग्रेस के एस सिंह दूसरे नम्बर पर रहे।
1962 श्योदान सिंह, निर्दलीय। जेएस के सोरनलाल शर्मा दूसरे नम्बर रहे।
1967 एमएल गौतम कांग्रेस। निर्दलीय एस सिंह दूसरे नम्बर रहे।
1969 गायत्री देवी, भारतीय क्रांति दल (बीकेडी)। कांग्रेस के मोहनलाल गौतम दूसरे नम्बर रहे।
1974 राजेन्द्र सिंह, भारतीय क्रांति दल। सीपीआई के शंभू सिंह दूसरे नम्बर रहे।
1977 राजेन्द्र सिंह, जनता पार्टी। कांग्रेस के मुख्त्यार सिंह दूसरे नम्बर रहे।
1980 पूरन चंद, कांग्रेस (इंदिरा)। कांग्रेस की उषा रानी दूसरे नम्बर रहीं।
1985 राजेन्द्र सिंह, लोकदल। कांग्रेस के उदयवीर सिंह दूसरे नम्बर रहे।
1989 विजेन्द्र सिंह, कांग्रेस।। जनता दल के राजेन्द्र सिंह दूसरे नम्बर पर रहे।
1991 ज्ञानवती देवी, जनता दल। भाजपा के विक्रम सिंह हिंडोल दूसरे नम्बर रहे।
1993 विजेन्द्र सिंह (टोडा वाले), कांग्रेस। भाजपा के विक्रम सिंह हिंडोल दूसरे नम्बर रहे।
1996 मलखान सिंह, भाजपा। कांग्रेस के विजेन्द्र सिंह दूसरे नम्बर रहे।
2002 विजेन्द्र सिंह, कांग्रेस। बसपा के नरेन्द्र कुमार दीक्षित दूसरे नम्बर पर रहे।
2004 (उपचुनाव) मुकुल उपाध्याय, बसपा। रालोद के चौधरी मलखान सिंह दूसरे नम्बर पर रहे।
2007 विमलेश सिंह, राष्ट्रीय लोकदल। बसपा के मुकुल उपाध्याय दूसरे नम्बर पर रहे।
2012 त्रिलोकी राम, राष्ट्रीय लोकदल। बसपा के राजेन्द्र कुमार दूसरे नम्बर पर रहे।
2017 राजवीर दिलेर, भाजपा

2017 के चुनाव परिणाम पर नजर
राजवीर दिलेर (भाजपा) 128000 वोट
राजेन्द्र कुमार (बसपा) 53200 वोट
सुलेखा सिंह (रालोद) 28141 वोट
गुरुविंदर सिंह (कांग्रेस) 20934 वोट
प्रेम सिंह (निर्दलीय) 1165 वोट
नन ऑफ द एबव (नोटा) 1122 वोट
विजय कुमार (निर्दलीय) 1059 वोट
कुल 2,33.621 वोट

Published on:
09 Oct 2019 06:05 pm
Also Read
View All