अलीगढ़

17 अक्टूबर को अलीगढ़ में रहेंगे CM योगी आदित्यनाथ, करोंड़ों की योजनाओं का देंगे तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अक्टूबर को अलीगढ़ आएंगे। उनके आगमन से पहले जिला प्रशासन द्वारा सभी योजनाओं और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है।

2 min read
Oct 13, 2022
cm_yogi_adityanath_in_aligarh_on_october_17_will_give_gift_crores_of_schemes.jpg
सीएम योगी आदित्यनाथ 17 अक्टूबर को अलीगढ़ में करोड़ों की योजनाओं का तोहफा देंगे

CM Yogi Adityanath in Aligarh: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 17 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। उनके दौरे से पहले ही जिला प्रशासन द्वारा सभी योजनाओं और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। हालांकि 13 तारीख को मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित कर दिया गया। अब 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। यहां वह ड्रीम प्रोजेक्ट में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर और हैबिटेट सेंटर का लोकार्पण करेंगे और कई करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास कर अलीगढ़ की जनता को सौगात देंगे। साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी। इसी कड़ी में अलीगढ़ इंतजामियां विकास योजनाओं को दुरुस्त करती नजर आ रही है।

विश्वविद्यालय का प्रोजेक्ट गतिमान

बता दें कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा ही किया गया है। हालांकि विश्वविद्यालय का कैंपस निर्माणाधीन है। विश्वविद्यालय का प्रोजेक्ट भी गतिमान है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट पूरा होने में अभी एक साल बाकी है। समय से प्रोजेक्ट को पूरा करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर अलीगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। उखड़ी हुई और टूटी हुई सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है।

नकवी पार्क का किया निरीक्षण

वहीं जिले में सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद को लेकर नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नकवी पार्क का निरीक्षण किया है। उनके द्वारा यहां कराए जा रहे काम की मॉनिटरिंग की जा रही है। स्मार्ट सिटी के तहत नकवी पार्क का भी सुंदरीकरण किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत जो भी प्रोजेक्ट है, उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है, जिससे मुख्यमंत्री के सामने बेहतर प्रेजेंटेशन दिया जा सके। उन्होंने बताया कि नकवी पार्क को ₹17 करोड़ से संवारा जा रहा है।

Published on:
13 Oct 2022 04:45 pm