अलीगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं, घोटालेबाजों से सरकार का क्या रिश्ता: कांग्रेस

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ने ललित मोदी, विजय माल्या और नीरव मोदी को विदेश भाग जाने दिया।

2 min read
Feb 21, 2018
Congress

अलीगढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों को संज्ञान में लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेन्दर सिंह ने कहा कि राजनैतिक स्तर से ऊतर उठकर देश हित की लड़ाई पार्टी लड़ रही है। आजादी के बाद बड़ी अनियमितता हो रही हैं। केन्द्र सरकार के चार साल के कार्यकाल में अनियमितता हो रही हैं जिसके चलते आर्थिक अराजकता का माहौल बन रहा है।

घोटाला करने वालों से सरकार का रिश्ता

कांग्रेस जिलाअध्यक्ष व पूर्व सासंद विजेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को विश्वास में लें, और बतायें कि घोटाला करने वालों का सरकार से क्या रिश्ता है। विजेन्द्र सिंह ने कहा कि छात्र, शिक्षकों व किसानों से मन की बात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वास दिलायें कि इन घोटालेबाजों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता का पैसा घोटाले में जा रहा है और यह सब सरकार की नाक के नीचे हो रहा है।


जनता पैसा खा रहे घोटालेबाज

कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं व एनएसयूआई वर्कर्स ने वित्त मंत्री अरुण जोटली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्ट हो गई है और जनता को ठगने का काम कर रही है। 2019 में जनता दोबारा मौका नहीं देगी। ललित मोदी , विजय माल्या और नीरव मोदी को विदेश भाग जाने दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता का पैसा सरकार के नुमाइन्दे खा रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा है, जो वापस आना चाहिए।

Published on:
21 Feb 2018 08:44 am