अलीगढ़

यूपी के इस कॉलेज में ‘गोलू लंगूर’ करता है नौकरी, 12 हजार रुपए मिलती है सैलरी, 9 घंटे देता है ड्यूटी

Golu Langur Aligarh College : यूपी के अलीगढ़ में 'गोलू लंगूर' बना सिक्योरिटी गार्ड! 12 हजार सैलरी और 9 घंटे की ड्यूटी के साथ गोलू कॉलेज कैंपस से बंदरों का आतंक खत्म कर रहा है।
2 min read
Feature image
गोलू लंगूर को मिलती है 12 हजार रुपए सैलरी, PC- Patrika

Golu Langur Aligarh College : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की यह खबर आपको थोड़ा चौंका सकती है। मामला है एक कॉलेज का और यहां पर ड्यूटी देता है एक लंगूर, जिसका नाम है गोलू। 12 हजार रुपए सैलरी मिलती है। ड्यूटी की टाइमिंग भी निर्धारित है। कॉलेज प्रशासन गोलू लंगूर को अन्य कर्मचारियों के साथ ही सैलरी देता है। कॉलेज प्रशासन ने गोलू लंगूर को बाकायदा सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नियुक्त कर रखा है।

करीब छह महीने पहले से कार्यरत गोलू की ड्यूटी का समय बिल्कुल तय है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक। इस दौरान वह पूरे कैंपस में गश्त लगाता है। जैसे ही बंदरों का कोई झुंड परिसर की तरफ बढ़ता है, गोलू की मौजूदगी देखते ही वे भाग खड़े होते हैं। न कोई शोर, न कोई मारपीट- बस गोलू का होना ही काफी है।

गोलू की तैनाती से पहले कॉलेज का माहौल बिल्कुल अलग था। बंदरों के झुंड परिसर में खुलेआम घूमते थे, छात्र-छात्राओं को रास्ता बदलना पड़ता था और कई बार डर की वजह से क्लास तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता था। किताबें, खाना और सामान छीनना तो जैसे आम बात हो गई थी। पूरा कैंपस बंदरों के आतंक से परेशान था।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि गोलू की तैनाती के बाद से स्थिति में ज़बरदस्त सुधार आया है। बंदरों का उत्पात लगभग खत्म हो गया है और छात्र-छात्राएं अब बेफिक्र होकर कैंपस में आवाजाही कर पा रहे हैं। पहले जहां डर का माहौल था, वहां अब राहत और सुकून है।

गोलू सिर्फ बंदरों को भगाने तक ही सीमित नहीं रहा। वह छात्रों के बीच भी एक लोकप्रिय शख्सियत बन गया है। सोशल मीडिया पर गोलू के साथ सेल्फी लेने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। कैंपस में उसकी मौजूदगी अब छात्रों के लिए मुसीबत नहीं, बल्कि एक मजेदार अनुभव बन गई है।.

गोलू लंगूर सुबह से शाम तक कॉलेज परिसर में घूमता रहता है। बच्चे गोलू लंगूर के साथ मस्ती करते हैं। उसे खाना खिलाते हैं। उसके साथ सेल्फी भी लेते हैं। गोलू लंगूर कई बच्चों का अच्छा दोस्त है। गोलू लंगूर कॉलेज परिसर में मस्ती से घूमता है और उसे देखकर बंदर कॉलेज की तरफ आते ही नहीं हैं।

Updated on:
24 Apr 2026 01:55 pm
Published on:
24 Apr 2026 01:55 pm
Also Read
View All
Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री