अलीगढ़

हाईटेंशन लाइन में उलझकर प्राइवेट जेट प्लेन हुआ क्रैश, सभी सवार सुरक्षित

धनीपुर हवाई पट्टी पर प्लेन लैंड करना था। इसी दौरान पायलट कन्फ्यूज हो गया। पायलट ने अतिरिक्त रनवे को मुख्य रनवे समझकर लैंडिंग की।
2 min read
Aug 27, 2019
हाईटेंशन लाइन में उलझकर प्राइवेट जेट प्लेन हुआ क्रेश, सभी सवार सुरक्षित
हाईटेंशन लाइन में उलझकर प्राइवेट जेट प्लेन हुआ क्रेश, सभी सवार सुरक्षित

अलीगढ़। पायलट की गलती से प्राइवेट जेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट में आग लग गई। हालांकि गनीमत रही कि विमान में सवार सभी 6 लोग सुरक्षित हैं। हादसा थाना गांधीपार्क इलाके का है।

दरअसल धनीपुर हवाई पट्टी पर प्लेन लैंड करना था। इसी दौरान पायलट कन्फ्यूज हो गया। पायलट ने अतिरिक्त रनवे को मुख्य रनवे समझकर लैंडिंग की। इसी दौरान प्लेन हाई टेंशन विद्युत लाइन में उलझ गया और उसमें आग लग गई। आग लगते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल ने प्लेन में लगी आग पर काबू पाया।

प्लेन में सवार कैप्टन किशोर, कैप्टन दीपक के साथ मैकेनिकल टीम के सदस्य रामप्रकाश गुप्ता, प्रभात त्रिवेदी, आनंद कुमार और कार्तिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी छह लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी पर पता चला कि निजी एविएशन कम्पनी के प्रशिक्षु प्लेनों की मरम्मत करने के लिए इंजीनियर दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन में आए थे।

Updated on:
27 Aug 2019 01:29 pm
Published on:
27 Aug 2019 01:21 pm
Also Read
View All
Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री