अलीगढ़

‘मैं लुटेरी दुल्हन नहीं, मेरी कोई शादी नहीं हुई’, थाने पर पहुंची महिला बोली- मेरे साथ अश्लील हरकतें की गई

Crime News: थाने में महिला ने पहुंच कर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। महिला ने कहा कि वह लुटेरी दुल्हन (looteri dulhan) नहीं है। उसकी शादी नहीं हुई है। जानिए पूरा मामला क्या है?
2 min read
Jan 11, 2026
update in aligarh looteri dulhan case woman narrated entire story to police crime news
लुटेरी दुल्हन मामले में सामने आया नया अपडेट। फोटो सोर्स-AI

Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हन का मामला दिसंबर 2025 में सामने आया। मामले को लेकर दिल्ली में नौकरी करने वाला युवक हरज्ञान पोस्टर लेकर SP के पास पहुंचा और कहा कि उसे उसकी बीबी दिलाओ। इस केस में नया अपडेट सामने आया है।

पहले जानिए मामला?

दरअसल, 8 दिसंबर को अलीगढ़ SP ऑफिस में उस समय हैरान करने वाला मामला आया जब हरज्ञान एक पोस्टर लेकर पहुंचा। इस पोस्टर पर लिखा था कि "मुझे मेरी बीवी दिलाओ"।

अलीगढ़ क्राइम न्यूज: दिल्ली में प्राइवेट काम करता है हरज्ञान

हरज्ञान ने बताया था कि वह चंडौस थाना इलाके के टिकरी भवापुर का निवासी है और वह दिल्ली में प्राइवेट काम करता है। उसकी शादी करीब 4 महीने पहले बुलंदशहर जिले की रिंकू नाम की लड़की से कराई गई थी। यह शादी गांव के नामजद लोगों ने बिचौलियों के जरिये कराई थी, इसके लिए हरज्ञान ने अपनी एक बीघा से कम जमीन बेचकर करीब 2 लाख 70 हजार रुपये दिए थे। पूरे पैसे बिचौलिए पप्पन को दिए गए थे।

'दुल्हन केवल 3 दिन ही उसके साथ रही'

हरज्ञान के मुताबिक, शादी के बाद नई दुल्हन केवल 3 दिन ही उसके साथ रही। चौथे दिन उसका एक साथी घर आया और बोला कि उसकी मां की तबीयत खराब है। इसी बहाने से उसकी पत्नी सामान और घर की कीमती चीजें लेकर फरार हो गई।

बता दें हरज्ञान की तहरीर पर पुलिस ने केहर सिंह, महेश, विशन, आजाद और गम्मन के साथ एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज पक्षों की बातों के आधार पर किया था।

अलीगढ़: लुटेरी दुल्हन मामले में क्या है अपडेट

चंडौस गांव टीकरी में चर्चित लुटेरी दुल्हन के मामले में शनिवार को दिलचस्प मोड़ आया। आरोपी बताई जा रही महिला खुद थाने पहुंची। इस दौरान उसने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। महिला ने कहा कि वह कोई लुटेरी दुल्हन नहीं है। ना ही उसकी किसी से शादी हुई है।

Aligarh News: महिला ने पुलिस को बताया पूरा किस्सा

महिला ने पुलिस को बताया कि हरज्ञान सिंह से उसकी पहचान पहले से थी। महिला के मुताबिक, उसकी मां के इलाज में हरज्ञान ने करीब 19 हजार रुपये की मदद की थी। इसी दौरान वह 4-5 दिन के लिए उसके यहां आकर रुकी थी। महिला का आरोप है कि हरज्ञान के एक दोस्त ने शराब के नशे में उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इस वजह से वह असहज हो गई। बाद में हरज्ञान ही उसे खुद दिल्ली छोड़कर आया था। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है।

Also Read
View All
अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद