
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में इन दिनों शहरों के नाम बदले जाने की चर्चा आम है। सरकार जहां एक तरफ शहरों के नाम बदले जाने को पुराना गौरव वापस दिलाना बता कर वाहवाही लूट रही है वहीं विपक्षी इसे सरकार की चुनावी चाल बता रहे हैं। अब यह बहस राजनैतिक गलियारों से निकल कर शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच गई है। जी हां, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छत्रा संघ की निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इस मुद्दे पर जमकर तकरीर की गई औऱ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा गया।
दरअसल मंगलवार को वीमेंस कालेज के सभागार में छत्रा संघ की निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान छात्रा संघ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आफरीन फातिमा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा गया। आफरीन ने इलाबाद का नाम बदले जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इलाहाबाद को मुगल बादशाह अकबर ने बसाया था और अकबर का जन्म एक राजपूत के यहां पर हुआ था। यह भारत की सांझी संस्कृति का नमूना था। आफरीन ने कहा कि इस देश में शहरों के नाम बदलने से लेकर तमाम प्रयास ऐसे किए जा रहे हैं जिनके जरिए देश के लिए मुसललमानों की दी गई कुर्बाानी को छिपाने की कोशिश की जा रही है।
इतना ही नहीं आफरीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी मुसलमानों से नफरत करते हैं। आफरीन ने कहा कि मुसमानों की कुर्बानी के सबूत छिपाने की कोशिश करने वाले खुद ब खुद गायब हो जाएंगे।