अलवर

अलवर में दरिंदगी: मायके आई महिला से गैंगरेप, गई थी सामान लेने…दुकान संचालक और उसके साथी ने अंदर खींच लिया

Gang Rape News: एक विवाहिता से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। परिजन ने पीड़िता के साथ संबंधित थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि दुकान संचालक और उसके साथी ने उसे जबरन दुकान के अंदर खींच लिया और दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2026, 4:17 AM IST
Crime news
rape news (File Photo)

Alwar gang rape news: अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता के परिजनों ने उसे साथ लेकर संबंधित थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वह कुछ समय से अपने ससुराल से मायके आई हुई थी। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर के पास स्थित एक किराने की दुकान से सामान लेने गई थी। इसी दौरान दुकान संचालक और उसके एक साथी ने कथित तौर पर उसे जबरन दुकान के अंदर खींच लिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया।

परिजनों को बताई आपबीती

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे तुरंत थाने लेकर पहुंचे और लिखित शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया और उसके बयान दर्ज किए।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना स्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Updated on:
17 Jan 2026, 4:17 AM IST
Published on: