अलवर

Monkey Attack: कपड़े सुखाने गई थी महिला, बंदरों ने किया हमला, जान बचाने के लिए छत से कूदी, टूट गए दोनों पैर

Alwar News: बड़ौदामेव कस्बे में बंदरों के हमले से घबराकर एक महिला ने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। घटना के बाद कस्बे में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में आक्रोश है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
घायल महिला धारा योगी। फोटो- पत्रिका

अलवर। बड़ौदामेव कस्बे के मीना जोगी मोहल्ले में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए महिला ने घर की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। मुकेश कुमार योगी की पत्नी धारा योगी सोमवार को घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी।

इसी दौरान बंदरों का एक झुंड छत पर आ गया और धारा पर हमला कर दिया। बंदरों से घबराकर महिला धारा योगी ने जान बचाने के लिए छत से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसके दोनों पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें

Ajmer: 38 साल बाद अजमेर को मिला बड़ा तोहफा, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- साकार हो गया मेरा सपना

लोगों में आक्रोश

इधर घटना के बाद कस्बे के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बड़ौदामेव में लंबे समय से बंदरों का आतंक है। बंदरों के झुंड अक्सर घरों की छतों, गलियों और बाजारों में घूमते रहते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई बार बंदर लोगों के हाथ से सामान छीन लेते हैं।

खतरे में स्कूली बच्चे

गत 3 दिसंबर 2025 को बड़ौदामेव कस्बे के निजी स्कूल संचालकों ने बड़ौदामेव नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की थी। निजी शिक्षण संस्थान संघ बड़ौदामेव के अध्यक्ष नरेंद्र मीणा ने बताया कि स्कूलों के आसपास बंदरों के मंडराने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

बंदरों को पकड़वाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और प्रक्रिया फिलहाल जारी है। टेंडर पूरा होते ही वर्कऑर्डर जारी कर टीम को काम सौंप दिया जाएगा।

  • रेखा गुर्जर, ईओ, नगर पालिका बड़ौदामेव

ये भी पढ़ें

Jodhpur: किसान की मौत के बाद हंगामा, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, अस्पताल ने दिए 20 लाख

Also Read
View All

अगली खबर