अलवर

जल्द मिलेगी ₹65 करोड़ के डबल फाटक ओवरब्रिज की सौगात, दिवाली से पहले ही राजस्थान में यहां सरपट दौड़ेंगे वाहन

Rajasthan Development: अलवर में लंबे समय से निर्माणाधीन डबल फाटक ओवरब्रिज का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। PWD ने कार्य में तेजी लाते हुए टीमों की संख्या बढ़ा दी और दावा किया है कि दिवाली से पहले इस ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

2 min read
May 12, 2026
फोटो: पत्रिका

Good News For Alwar: अलवर के डबल फाटक ओवरब्रिज का काम जुलाई तक पूरा होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने कार्यदायी संस्था की टीमों की संख्या बढ़ाकर छह कर दी है। विभाग का कहना है कि दिवाली से पहले इस ओवरब्रिज पर वाहन दौड़ने लगेंगे। इन दो माह में रेलवे के क्षेत्र में गर्डर आदि रखने के कार्य होंगे। जैसे ही रेलवे इसके लिए समय देगा, उसी दिन यह कार्य पूरा हो जाएगा।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान डबल फाटक ओवरब्रिज की मंजूरी मिली थी लेकिन करीब एक साल काम शुरू नहीं हो पाया। भाजपा सरकार के कार्यभार ग्रहण करने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इस कार्य को आगे बढ़ाया और करीब 65 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। इसी में ओवरब्रिज के पास अंडरपास बनना भी शामिल है। पीडब्ल्यूडी को अप्रेल में यह कार्य पूरा करना था, लेकिन दो से तीन माह अभी और लगेंगे।

ये भी पढ़ें

Jaipur Metro Phase-2 : जयपुर मेट्रो की बल्ले-बल्ले, जेडीए ने सौंपी जमीन, आज से तारबंदी का काम होगा शुरू

एक्सईएन अल्का व्यास का कहना है कि कार्य जल्द पूरा करने के लिए टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है। रेलवे के पार्ट पर कुछ काम शेष है। इस ओवरब्रिज पर वाहन दिवाली से पहले दौड़ने लगेंगे। अंडरपास का कार्य भी इन्हीं दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। उसके लिए रेलवे से ब्लॉक लिया जाएगा।

काली मोरी अंडरपास : दोनों साइड से कवर्ड होगा, बारिश का पानी नहीं भरेगा

अलवर के काली मोरी अंडरपास के ब्लॉक्स फिट करने के बाद सोमवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने क्वालिटी चैक की। रेलवे ने पटरी सही करने का कार्य किया। ट्रेनों का आवागमन पूर्व की तरह सुचारू हो गया है। रेलवे एक ब्लॉक का अंडरपास 5 मीटर चौड़ा बनाता है। ऐसे में इसकी चौड़ाई भी 5 मीटर रखी गई है। इससे दो वाहन एक साथ गुजर सकते हैं।

अंडरपास के दोनों साइड में दीवार बनाकर ऊपर से कवर्ड किया जाएगा, ताकि बारिश का पानी अंडरपास में न भरे। पटरी पार एरिया में वाहनों के घुमाव के लिए इस दीवार की लंबाई कम रखी जाएगी, ताकि वाहन आसानी से मुड़ सकें।

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अल्का व्यास का कहना है कि यह कार्य करीब दो माह में पूरा हो जाएगा। बारिश का पानी इसमें नहीं घुसेगा। कवर्ड होने के कारण वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं होगी। उम्मीद है कि अगस्त प्रथम सप्ताह तक यह शुरू हो जाए। हालांकि बारिश के मौसम में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Scheme : राजस्थान सरकार की नई योजना, 10 निकाय जारी करेंगे म्युनिसिपल बॉन्ड, जानें क्या होगा फायदा
Published on:
12 May 2026 10:58 am
Also Read
View All