अलवर

सरिस्का में बढ़ा बाघों का कुनबा, 2 शावकों के साथ दिखी बाघिन ST-2302; यहां अब इतने टाइगर

Sariska Tiger Reserve: बाघिन एसटी-2302 अब दो शावकों के साथ कैमरे में ट्रैप हुई है। इस तरह अब सरिस्का में 50 टाइगर हो गए हैं।
less than 1 minute read
Sep 29, 2025
दो शावकों के साथ नजर आई बाघिन एसटी-2302। फोटो: पत्रिका

अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन बाला किला एरिया में गत 16 सितंबर को एक शावक के साथ नजर आई बाघिन एसटी-2302 अब दो शावकों के साथ कैमरे में ट्रैप हुई है। इस तरह अब सरिस्का में 50 टाइगर हो गए हैं।

पत्रिका ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि बाघिन के एक नहीं बल्कि दो शावक हैं। अब रविवार की सुबह कैमरे में बाधिन के साथ दो शावक ट्रैप हुए हैं।

पहली बार मां बनी बाघिन एसटी-2302

बता दें कि बाघिन एसटी-2302 पहली बार मां बनी है। सरिस्का में इस साल 9 शावक अलग-अलग बाघिन ने जन्मे हैं। इसी के साथ अब सरिस्का में बाघ-बाघिन की संख्या 50 हो गई है, इनमें 21 शावक शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस साल विभिन्न अभ्यारण्यों में कुल 28 शावकों ने जन्म लिया है।

इस साल कब-कब आए नन्हें मेहमान

-29 अप्रेल को एसटी-30 ने तीन शावकों को जन्म दिया। यह टहला रेंज में निवास करती है।

-01 जून को एसटी-19 ने चार शावकों का जन्म दिया। इसकी टेरेटरी बरेली-बाड़ी क्षेत्र में है।

-16 सितंबर को एक शावक के साथ नजर आई थी बाघिन एसटी-2302, लेकिन अब दो शावकों के साथ दिखी है।

Updated on:
29 Sept 2025 03:02 pm
Published on:
29 Sept 2025 08:48 am