अलवर

Rajasthan Crime: महिला को पीट-पीटकर पानी में फेंका, बलात्कार की आशंका, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पड़ीसल रोड पर सड़क किनारे एक महिला बेहोशी की हालत में बारिश के पानी में जमीन पर पड़ी हुई है। जिसके पास खून फैला हुआ है।

2 min read
Sep 07, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-पत्रिका)

अलवर। विजय मंदिर थाना क्षेत्र के पड़ीसल रोड पर शनिवार सुबह एक 30 वर्षीय महिला अचेतावस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। जहां महिला वेंटिलेटर पर है। पुलिस ने महिला की मेडिकल बोर्ड से जांच कराई है। महिला के साथ मारपीट की बात सामने आई है। महिला के साथ बलात्कार की आशंका जताई जा रही है। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने शौकीन नाम के युवक को हिरासत में लिया है।

उधर, अस्पताल के जिस वार्ड में महिला भर्ती है, वहां दिनभर पुलिस के आला अधिकारियों की आवाजाही रही। महिला के परिजनों ने शौकीन निवासी चंदबास थाना सदर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

जयपुर में बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप, अस्पताल के बाहर हो रहा विरोध प्रदर्शन

जहां पड़ी थी महिला, वहां भरा था पानी

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पड़ीसल रोड पर सड़क किनारे एक महिला बेहोशी की हालत में बारिश के पानी में जमीन पर पड़ी हुई है। जिसके पास खून फैला हुआ है। इस पर पुलिस ने महिला को तुंरत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी व सीओ ग्रामीण शिवानी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

30 साल की है महिला

चिकित्सकों ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 साल है। उसके सिर पर गंभीर चोट है। इसके अलावा ललाट, दोनों आंखों के ऊपर और हाथ पर चोट लगी है। जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। थाना प्रभारी बृजेश तंवर ने बताया कि महिला की पहचान हो गई है।

अस्पताल की कहकर घर से निकली थी

बताया जा रहा है कि महिला अलवर शहर की रहने वाली है। वह शुक्रवार को दोपहर में परिजनों को अस्पताल जाने की कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। शनिवार को सुबह गंभीरावस्था में पड़ीसल रोड के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली।

थाना प्रभारी ने दिखाई तत्परता

अस्पताल के फोरेसिंक मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि सुबह करीब पौने सात बजे विजय मंदिर थाना प्रभारी ने उन्हें फोन कर कहा कि एक महिला गंभीरावस्था में पड़ीसल रोड पर पड़ी मिली है। जिसे तुंरत इलाज उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई जा सकती है।

इस पर डॉ. शर्मा ने अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुनील चौहान और संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को घटना के बारे में तुंरत सूचना देकर चिकित्सा व्यवस्था अलर्ट रखने के लिए कहा। इस दौरान चिकित्सा टीम ने महिला के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसके इलाज की तैयारियां पूरी कर उसे तुंरत भर्ती किया गया।

पिता ने बताया 2017 में हुई थी शादी

पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी की शादी साल 2017 में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। उसने शनिवार को बेटी के हालचाल पूछने के लिए उसके ससुराल में फोन किया तो उन्होंने उसके शुक्रवार को अस्पताल जाने की कहकर घर से जाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने फोन कर पहचान के लिए थाने बुलाया।

ये भी पढ़ें

Bharatpur Crime : आखिरकार सविता की मौत हो गई, अगर डाक्टर मान लेता ये बात तो न होता हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Updated on:
07 Sept 2025 11:46 am
Published on:
07 Sept 2025 11:45 am
Also Read
View All

अगली खबर