
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानपुर स्थित कुएं में एक छात्रा का शव (Girl student dead body) औंधे मुंह तैरता मिलने से सनसनी फैल गई है। छात्रा 3 दिन पूर्व घर से स्कूटी लेकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने कुएं में लाश देख सूचना दी। इधर सूचना मिलते ही एएसपी, पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। जिस खेत के कुएं में छात्रा की लाश मिली, वहां से करीब 60-65 फीट की दूरी पर उसकी चप्पल और उसको घसीटे जाने के निशान मिले हैं। वहीं छात्रा के शरीर से आधे कपड़े भी गायब हैं। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, उसके पास से छात्रा की स्कूटी भी मिली है। बताया जा रहा है कि युवक का छात्रा से प्रेम प्रसंग (Love affair) चल रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बतौली हायर सेकेंडरी में अध्ययनरत ग्राम मानपुर निवासी 12वीं की छात्रा (17 वर्ष) 5 सितंबर को स्कूटी लेकर ग्राम पहाड़पारा में निर्माणाधीन घर जाने निकली थी। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। छात्रा के पिता लेक्चरर हैं। पिता समेत अन्य परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच मंगलवार की दोपहर ग्राम पहाड़पारा निवासी रमेश पैंकरा ने अपने खेत के कुएं में छात्रा की औंधे मुंह पड़ी लाश देखी।
सूचना पर छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंचे और कपड़ों से उसकी पहचान की। इधर सूचना मिलते ही बतौली पुलिस के अलावा एडिशनल एसपी रितेश चौधरी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट (Forensic Expert) की टीम भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद छात्रा के शव को कुएं से निकालकर जांच शुरु की गई।
जिस कुएं में छात्रा की लाश मिली है, वहां से करीब 60-65 फीट की दूरी पर उसकी चप्पलें मिलीं। वहीं घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के पैरों को पकडक़र घसीटा (Dragged girl body) गया होगा तथा कुएं में लाकर फेंक दिया गया होगा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चल सकेगा।
पुलिस ने मामले में ग्राम रामपुर के ही एक युवक को हिरासत (Suspect in police custody) में लिया है। छात्रा की स्कूटी भी उसके पास से मिली है। बताया जा रहा है कि युवक का छात्रा से अफेयर था। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया है कि उसने छात्रा से स्कूटी मांगी थी। बाकी उसे कुछ नहीं पता। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।