अंबिकापुर

Snake Bite: साथ सो रहे मासूम बेटे को करैत सांप ने डसा तो मां ने हाथ से उठाकर फेंका, 2 बच्चों की मौत

Snake Bite: जहरीले सांप के डसने से 2 मासूम बच्चों की मौत, अपनी-अपनी मां के साथ सोए थे जमीन पर, मृत बच्चों की उम्र 5 वर्ष और 2 वर्ष, एक के कान पर सांप ने डसा
2 min read
• •
Updated: 15 May 2026, 9:15 PM IST
Snake bitem 2 child died from snake bite, Snake bite case
Snake (Demo pic)

लखनपुर। सरगुजा जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बीच रेंगने वाली मौत निकलकर बाहर आने लगे हैं। इसी बीच लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला और ग्राम केंवरा में 14 मई की रात जहरीले सांप (Snake Bite) के डसने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र 5 वर्ष व 2 वर्ष है। दोनों अपनी-अपनी मां के साथ जमीन पर सोए थे। सांप ने 5 वर्षीय बेटे को कान पर डसा तो उसकी मां ने सांप को हाथ से उठाकर फेंक दिया। वहीं दूसरे को सांप डसने के बारे में तब पता चला, जब तबियत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला मुड़ापारा निवासी जीतन कुमार अनंत का 5 वर्षीय पुत्र आयुष गुरुवार की रात अपनी मां कुंती के साथ जमीन पर सोया था। इसी बीच रात लगभग 10 बजे करैत सांप ने आयुष के कान पर डस (Snake Bite) लिया। जब वह रोने लगा तो मां ने सांप को हाथ से उठाकर फेंका।

इसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झाडफ़ूंक कराने लगे। इसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो शुक्रवार को उसे आनन-फानन में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत (Snake Bite) से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Snake Bite: 2 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा

इधर लखनपुर के ही ग्राम केंवरा कटाई पारा निवासी बबलू सिंह का 2 वर्षीय पुत्र दिव्यांश भी गुरुवार की रात मां के साथ जमीन पर सोया था। इसी दौरान उसे सांप (Snake Bite) ने डस लिया। शुक्रवार की तडक़े दिव्यांश की अचानक तबियत खराब होने पर परिजन द्वारा उसे उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया जाएगा। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों घटना में पुलिस ने शवों का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया।

जमीन पर सोने के दौरान हो रही घटनाएं

सर्पदंश (Snake Bite) की अधिकांश घटनाएं जमीन पर सोने के दौरान होती हैं। हर साल दर्जनों लोग सर्पदंश के शिकार होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी लोग परिस्थितिवश जमीन पर सोते हैं। ऐसे में उनके साथ ये घटना घट जाती हैं।

Updated on:
15 May 2026, 9:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी

Surguja की 2 सडक़ों को देखकर PWD सचिव हुए नाराज, कहा- ठेकेदारों की राजसात होगी बैंक गारंटी, …तो ब्लैक लिस्ट भी करेंगे