अंबिकापुर

Robbery in Ambikapur: 9 डकैतों ने पिस्टल की नोंक पर ऑटो ड्राइवर से की थी लूट, भाग निकला था कार सवार, 2 गिरफ्तार, 7 फरार

Robbery in Ambikapur: शादी समारोह में शामिल होकर लौटने के दौरान अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर 6 बाइक पर सवार 9 डकैतों ने वारदात को दिया था अंजाम
2 min read
Robbery in Ambikapur, loot with auto driver, 2 robbers arrested
2 robbers arrested by police (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित घंघरी गेरवानी नाला के पास 12 मई की देर रात 6 बाइक में सवार 10-12 हथियारबंद डकैतों ने ऑटो चालक से मोबाइल लूट (Robbery in Ambikapur) लिया था। इस दौरान उसी रास्ते से गुजर रहे एक कार सवार को भी बदमाशों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इधर ऑटो चालक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। मामले में गांधीनगर पुलिस 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 7 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी धमेन्द्र यादव पिता गणेश प्रसाद यादव 30 वर्ष 12 मई को गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलडीहा में शादी समारोह में शामिल होने गया था। यहां (Robbery in Ambikapur) से रात करीब 12 बजे अपने ऑटो से घर जाने निकला था। रात 12.40 बजे अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित ग्राम घंघरी गेरवानी नाला के पास पहुंचा था।

इसी बीच पीछा कर रहे 6 बाइक में सवार करीब 10-12 हथियारबंद युवक आटो के सामने बाइक अड़ाकर रोक लिए और पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी, फिर एक बदमाश ने मोबाइल लूट लिया। इसी समय एक कार सवार उसी रास्ते से गुजर रहा था। बदमाशों ने उसे भी पिस्टल की नोंक (Robbery in Ambikapur) पर रोकने की कोशिश की थी, लेकिन कार चालक ने हिम्मत दिखाते कार नहीं रोकी और वहां से भाग निकला।

Police on the spot after robbery (Photo- Patrika)

इधर बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद सकालो की ओर भाग गए। ऑटो चालक की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 310(2) बीएनएस एवं 25 आम्र्स एक्ट (Robbery in Ambikapur) पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी थी।

Robbery in Ambikapur: यूपी के हैं दोनों आरोपी

एसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल एवं थाना गांधीनगर की संयुक्त टीम गठित की गई थी। संयुक्त टीम ने प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें कुछ लडक़े घटना (Robbery in Ambikapur) के बाद बाइक से जाते हुए दिखाई दिए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला अंतर्गत ग्राम कुड़वार निवासी आरोपी वैभव मिश्रा पिता ज्ञान प्रकाश मिश्रा 20 वर्ष व लवकुश कुमार पिता बंशीराम 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वर्तमान में ग्राम सरगवां स्थित राजा गैस गोदाम के पास रह रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया है।

फरार 7 आरोपियों की तलाश जारी

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि दोनों आरोपियों (Robbery in Ambikapur) से पूछताछ के बाद पता चला है कि वारदात में कुल ९ आरोपी थे। इसमें 2 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Updated on:
14 May 2026 07:40 pm
Published on:
14 May 2026 07:40 pm
Also Read
View All
Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या

Surguja News: अब तक नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे

Ambikapur Snake Bite: प्रसूता पत्नी बोली- शरीर में जलन और दर्द हो रहा है, पति ने की मालिश, अचानक कमरे से निकलते देखा करैत सांप, हुई मौत

Lamgaon Hanuman Temple: मन्नत पूरी हुई तो खुशी से झूम उठा श्रद्धालु, लमगांव हनुमान मंदिर में चढ़ाया 11 लाख का स्वर्ण मुकुट