अंबिकापुर

Ambikapur Crime: ‘आई लव यू’ लिखने वाले 2 टोंटी चोर और 1 खरीदार गिरफ्तार, कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन से की थी चोरी

Ambikapur Crime: बीच शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय से 20 दिन पूर्व 1 लाख की रुपए कीमत की नल की टोंटियां ले उड़े थे चोर, कांग्रेस कार्यकर्ता ने ही आरोपियों को दबोचा

2 min read
Ambikapur crime, Rajeev Bhavan
Thieves and buyer arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के घड़ी चौक स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय राजीव भवन (Rajeev Bhavan Ambikapur) से 20 दिन पूर्व करीब 1 लाख रुपए कीमत की नलों की टोटियां चोरी हुई थी। चोरी करने के बाद चोरों ने भवन के फर्श पर आई लव यू (Ambikapur Crime) लिखा था। इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस की गश्ती पर भी सवार उठाए थे। इसी बीच कांग्रेस के युवा नेता ने 2 संदिग्धों को पकडक़र पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में उन्होंने नल की टोंटियां चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शहर के एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। गुरुवार को तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

15 मई की रात अज्ञात चोर राजीव भवन में घुसकर कार्यालय के बाथरूम और वॉश बेसिन में लगे लगभग 73 नलों की टोटियां चोरी कर ली थी। चोरी गए सामान की कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई थी। वारदात (Theft case) के दौरान कार्यालय परिसर की फर्श पर चोरों द्वारा ‘आई लव यू’ भी लिखा गया था, जिससे मामला चर्चा में आ गया था।

Rajeev Bhavan Ambikapur

वारदात की रिपोर्ट कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक (Surguja Congress president) ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी।

युवा कांग्रेस पदाधिकारी ने पकड़े संदिग्ध

इसी बीच युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विकास केशरी ने चौपाटी क्षेत्र में दो संदिग्ध युवकों को देखा। शक होने पर उन्होंने दोनों से कांग्रेस कार्यालय में हुई चोरी के संबंध में पूछताछ की। पहले दोनों ने घटना (Theft tap) से इनकार किया, लेकिन बाद में भागने का प्रयास करने लगे। इसके बाद विकास केशरी ने दोनों को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस नेे जब दोनों संदेहियों से सख्ती से पूछताछ की तो चोरी करने की बात स्वीकार की।

Ambikapur Crime: खरीदार भी गिरफ्तार

मामले (Theft in Congress office) में पुलिस ने चोरी के आरोपी ग्राम परसा निवासी शिव दास उम्र 19 वर्ष और शहर के गुदरी बाजार निवासी विष्णु यादव 20 वर्ष दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी हुई नल टोटियों के बारे में पूछताछ की तो शहर के जयस्तंभ चौक स्थित दुकानदार श्याम अग्रवाल को बेचना बताया।

वह मायापुर का निवासी है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने खरीदार श्याम अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
04 Jun 2026 09:08 pm
Published on:
04 Jun 2026 09:04 pm