अंबिकापुर

Surguja Road Accident: एनएच पर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराए बाइक सवार 3 युवक, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

Road Accident in Surguja: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ हादसा, काम से लौट रहे थे तीनों युवक, गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया है भर्ती
less than 1 minute read
2 man died in Road accident
Surguja Road Accident, सडक़ हादसे में मृत दोनों युवक (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात हुए सडक़ हादसे (Road accident) में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक ग्राम सिलसिला से काम कर बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर खराब पड़े ट्रैक्टर से बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। तीनों को राहगीरों व पुलिस द्वारा स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

Updated on:
06 Oct 2026 03:15 pm
Published on:
06 Oct 2026 03:15 pm