अंबिकापुर

Big Fraud: दुर्लभ वस्तु बेचने के नाम अंबिकापुर के स्क्रैप कारोबारी से 3.08 करोड़ की ठगी, अंतराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Big Fraud in Ambikapur: पुलिस ने आरोपियों को पटना रेलवे स्टेशन तथा वाराणसी से दबोचा, मुख्य आरोपी तेलंगाना का है निवासी, स्क्रैप कारोबारी ने दर्ज कराई थी ठगी की शिकायत

2 min read
Big fraud, 3.08 crore fraud
Big fraud, अंतरराज्यीय ठग गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. पुरानी व दुर्लभ वस्तु (Big fraud rare item) बेचने के नाम पर षडय़ंत्रपूर्वक अंबिकापुर निवासी स्क्रैप कारोबारी से 3 करोड़ 8 लाख 78 हजार रुपए ठगी की गई थी। घटना जुलाई 2023 से सितंबर 2024 के बीच की है। ठगी के शिकार कारोबारी ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। आरोपियों को पकडऩे पुलिस ने पुलिस की 2 विशेष टीमें बनाई थीं। इसी बीच पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से मुख्य आरोपी तेलंगाना का निवासी है, उसे बिहार के पटना रेलवे स्टेशन से बिलासपुर आरपीएफ की मदद से दबोचा गया, जबकि एक को बनारस से पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि शहर के गंगापुर खुर्द निवासी करमबेल कच्छप पिता लाल साय राम कच्छप उम्र 41 वर्ष धातुओं के स्क्रैप खरीद-बिक्री (Scrap dealer) का काम करता है। इसके लिए उसने लाइनेंस भी ले रखा है। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उसने बताया था कि जुलाई 2023 से सितंबर 2024 के बीच आरोपियों द्वारा षडय़ंत्रपूर्वक तरीके से फर्जी रिपोर्ट व रजिस्टेशन का दस्तावेज दिखाकर पुरानी दुलर्भ वस्तु, रेडियो एक्टिव की पैकिंग बेचने का झांसा देकर 3 करोड़ 8 लाख 78 हजार रुपए ठगी की गई है। पुलिस ने आरोपियों (Big fraud with scrap dealer) के खिलाफ धारा 318(4), 317(4), 111, 61(2),3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।

पटना व बनारस से पकड़े गए आरोपी

आरोपियों (Fraud accused) की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस हर संभव प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। साइबर सेल से तकनीकी जानकारी के आधार पर 2 अलग-अलग पुलिस की टीम तैयार की गई थी। फिर पुलिस टीम को पश्चिम बंगाल व बनारस रवाना किया गया था।

आरोपी बल्ला रामा कृष्णा और संजय कुमार बिंद को रेलवे स्टेशन पटना से आरपीएफ बिलासपुर की टीम के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं मोबाइल जब्त किया गया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर आरोपी बाबूलाल राजभर को बनारस से पकड़ा।

Big fraud case: तेलंगाना व यूपी के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपी (Interstate fraud gang) में डॉ. बल्ला रामा कृष्णा तपता बल्ला उम्र 51 वर्ष, निवासी रत्नेश्वर घाट रोड गारुलिया थाना नौपाडा जिला हाल मुकाम कौशल्या मनिदीपम तेलंगाना, संजय कुमार बिन्द पिता बाबू लाल 38 वर्ष, निवासी जलाली पट्टी थाना मदुवाडीह वाराणसी उत्तरप्रदेश व बाबू लाल राजभर पिता स्व. राजाराम 55 वर्ष बेलरिया कृष्णा नगर पिंडरा वाराणसी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

कार्रवाई में आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, रिषभ सिंह, अतुल सिंह, विकास सिंह साइबर सेल से सउनि अजीत मिश्रा, आरक्षक रमेश राजवाड़े तथा रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर से उपनिरीक्षक डीके सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीश द्विवेदी व आरक्षक वैद्यनाथ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Published on:
11 Jun 2026 08:20 pm