
Fraud accused arrested (Photo- Patrika)
अंबिकापुर. होम लोन दिलाने के नाम पर शिक्षिका समेत 9 लोगों से 3 करोड़ से अधिक राशि की ठगी (Big Fraud) करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी अनशिवआर्या फाउण्डेशन ग्रुप कंपनी का संचालन करता था और लोगों को 60 प्रतिशत लोन की राशि कंपनी में जमा रखने पर लोन की पूरी किश्त जमा करने का झांझा देकर ठगी करता था। शिक्षिका भी उसके झांसे में आ गई थी। उसने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में इसी माह दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरगवां निवासी दिव्या एक्का पति पंकज लकड़ा बलरामपुर जिले के राजपुुर ब्लॉक में शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। दिव्या वर्ष 2024 में जमीन खरीदकर घर बनाने के लिए लोन लेना चाह रही थी। एक व्यक्ति के माध्यम से अनशिवआर्या फाउण्डेशन ग्रुप कंपनी के संचालक (Big Fraud with teacher) बलरामपुर जिले के ग्राम चंगोरी बरियों निवासी शिवशंकर दास के बारे में जानकारी मिली।
शिवशंकर ने दिव्या को झांसा दिया कि मैं जरूरतमंदों को जल्द लोन दिलवा देता हूं और आपको भी दिलवा दूंगा। मेरी कंपनी की एक अच्छी स्कीम है, जो सेलेक्टेड लोगों को ही दिया जाता है। कंपनी (Company scheme) आपको जितना भी लोन दिलाएगी, उसका 60 प्रतिशत राशि कंपनी में जमा करने पर लोन की किश्त कंपनी ही जमा करेगी।
आरोपी ने शिक्षिका को झांसे में लेकर उससे आवश्यक दस्तावेज अपने व्हाट्सएप पर मंगा लिया। पीडि़ता ने केवल बैंक ऑफ इंडिया में फार्म पर साइन किया था। इसके बाद आरोपी ने मनमाने ढंग से विभिन्न बैंकों से 41.8 लाख रुपए लोन स्वीकृत कराकर शिक्षिका के खाते में ट्रांसफर करा दिया।
लोन स्वीकृत हो जाने के बाद पीडि़ता को कंपनी में जमा करने के लिए दबाव बनाने लगा। शिवशंकर दास द्वारा दिए गए अलग-अलग खातों में अलग-अलग दिनांक को कुल 28 लाख रुपए ट्रांसफर कराकर छलपूर्वक धोखाखड़ी की गई। अनशिवआर्या फाउण्डेशन कंपनी के संचालक शिवशंकर दास (Fraud accused) व इसके सहयोगियों द्वारा पीडि़ता के अलावा अन्य लोगों से भी इसी प्रकार छल किया गया था।
पीडि़ता ने मई माह में मामले (Fraud) की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने शिवशंकर दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह क्रशर का संचालन करता है।
कारोबार में नुकसान होने की वजह से पैसे की आवश्यकता थी, तो उसने अपने अनशिवआर्या फाउण्डेशन ग्रुप के माध्यम से पीडि़ता दिव्या एक्का को फर्जी स्कीम बताकर अलग-अलग बैंकों से कुल 41.08 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराया था। इसमें से 28 लाख रुपए (28 lakh fraud) कंपनी के खातों में जमा कराकर उसी पैसों में से कुछ माह किश्त जमा किया था।
आरोपी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीडि़ता के अलावा अन्य 9 लोगों से भी करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक राशि का धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने आरोपी धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर निवासी शिवशंकर दास पिता राजू दास 40 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
Published on:
28 May 2026 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
